राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का एक नया विवादास्पद बयान सामने आया है. राजस्थान (Rajasthan) के नवनियुक्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अपने एक बयान को लेकर शुक्रवार को फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा में रहे. मंत्री एक वीडियो में यह बताते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वे कैसे बसपा (BSP) की टिकट पर जीतते हैं और कांग्रेस सरकार में मंत्री बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में गुढ़ा कह रहे हैं,‘‘ मैं चुनाव बसपा से जीतता हूं और कांग्रेस में जाकर मंत्री बन जाता हूं. जब कांग्रेस में दरी उठाने का टाइम आता है तो निकल लेता हूं, कह देता हूं आप संभालो आपकी कांग्रेस.'' वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि,'' पहले बसपा का टिकट लिया जीता....फिर चुनाव जीता फिर कांग्रेस में और फिर मंत्री बन गया. मेरे खेल में कोई कमी है क्या?''
कैटरीना कैफ के गालों जैसी हो सड़कें : गहलोत सरकार के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
यह वीडियो गुढ़ा के निर्वाचन क्षेत्र की सभा का बताया जा रहा है हालांकि विधायक या किसी अन्य से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उल्लेखनीय है कि गुढ़ा उन छह विधायकों में से एक हैं जिन्होंने 2018 का विधानसभा चुनाव बसपा के चुनाव पर लड़ा और जीते. उसके बाद ये विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए. गुढ़ा को हाल ही में अशोक गहलोत मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन में पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि गुढ़ा इसी सप्ताह सड़कों की तुलना अभिनेत्री कैटरीना कैफ के गालों से कर विवाद में आ गए थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
राजस्थान में 15 मंत्रियों ने ली शपथ, गहलोत और पायलट खेमे में संतुलन साधने की कोशिश
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं