राजस्थान में एक स्थानीय भाजपा नेता को एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद एक डॉक्टर को परेशान करने के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, डॉ अर्चना शर्मा ने बुधवार आत्महत्या कर ली, जिन पर हत्या का आरोप लगाया गया था. इस दौरान उन्होंने एक दिल दहला देने वाला सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले में कार्रवाई करते हुए इलाके के पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया.
बता दें कि मंगलवार को राजस्थान के दौसा के एक निजी अस्पताल में जन्म देने के कुछ ही समय बाद रक्तस्राव के कारण एक महिला मरीज की मृत्यु हो गई थी. जिसके परिजनों ने डॉक्टर अर्चना शर्मा पर आरोप लगाते हुए विरोध किया था. बाद में, उसके परिवार ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया. जो पुलिस द्वारा डॉ शर्मा और उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद शांत हुए. वहीं डॉक्टरों ने अर्चना शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद राज्य पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हाथ से लिखे सुसाइड नोट में डॉ शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि उनकी मौत के बाद उनके पति और दो छोटे बच्चों परेशान न करें.
उन्होंने लिखा, मरीज को बचाने के सभी प्रयासों के बावजूद प्रसवोत्तर रक्तस्राव से उसकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बड़े अक्षरों में लिखा, "निर्दोष डॉक्टरों को परेशान मत करो." साथ ही लिखा कि उनकी मौत उन्हें बेगुनाह साबित करेगी.
उधर, डॉ अर्चना शर्मा के पति डॉ सुनील उपाध्याय ने एनडीटीवी से कहा, "पुलिस के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने उसके खिलाफ धारा 302 (हत्या) का मामला कैसे दर्ज किया? डॉक्टरों को परेशान करने और पैसों की डिमांड रोकने के लिए एक कानून होना चाहिए. मेरी पत्नी मर गई है, लेकिन अन्य निर्दोष डॉक्टरों के बारे में क्या?"
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मामले में कार्रवाई का वादा करते हुए ट्वीट किया, ''डॉ अर्चना शर्मा की आत्महत्या की घटना बेहद दुखद है. हम डॉक्टरों को भगवान मानते हैं. मरीजों की जान बचाने के लिए हर डॉक्टर हर संभव कोशिश करता है, लेकिन कोई अनहोनी होने पर डॉक्टरों को दोष देना उचित नहीं है."
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि घटना की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
गिरफ्तार नेता ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
भाजपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र गोठवाल ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया,‘‘कल आधी रात को मुझे गिरफ्तार करने जयपुर आवास पर पहुंची पुलिस. लालसोट की डॉ. अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज किया गया झूठा मामला. भादंसं की धारा 306.. लगाई.''
गोठवाल ने आरोप लगाया कि ‘‘राज्य सरकार कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को ट्रेन का टिकट भिजवाने का बदला ले रही है.'' उल्लेखनीय है कि गोठवाल ने रविवार को प्रियंका गांधी वाद्रा के नाम से दिल्ली से जयपुर के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराते हुए उनसे जयपुर आने का न्योता दिया ताकि वे यहां महिला अत्याचारों को देख सकें.
यह भी पढ़ें:
इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज होने पर महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी: राजस्थान पुलिस
राजस्थान: निर्दलीय विधायक का अनोखा प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर 12 घंटे लगाई दौड़
राजस्थान में उपक्रमों व निकायों के कर्मियों के वेतन से एनपीएस कटौती नहीं होगी
महिला डॉक्टर की आत्महत्या का मामला गरमाया, पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं