मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि वह जल्द ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके उन्हें बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश को हुए नुकसान के बारे में जानकारी देंगे. मुख्यमंत्री ने यहां जारी एक बयान में कहा कि एक केंद्रीय टीम ने राज्य का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है और यह एक रिपोर्ट सौंपेगी. सुक्खू ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भारी बारिश के कारण राज्य को हुए नुकसान के बारे में जानकारी देंगे.
मुख्यमंत्री के अनुसार, हिमाचल प्रदेश को बारिश के कारण 8,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि सुक्खू अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली जा सकते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रविवार को चंबा जिले की यात्रा के दौरान सुक्खू ने 82.14 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.
बयान में कहा गया है कि उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों, आवासीय परिसरों और अन्य कार्यालयों की इमारतों का उद्घाटन किया और सड़कों व स्वास्थ्य संस्थानों की आधारशिला रखी.
हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 187 लोगों की मौत हो चुकी है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 34 लोग लापता हैं.
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, बारिश में लगभग 702 घर बह गए हैं, जबकि 7,161 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
ये भी पढ़ें :
* भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश का टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित, 5620.22 करोड़ रुपये नुकसान का अनुमान
* हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश अनुमान, 9 जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
* हिमाचल में अचानक आई बाढ़ से लगभग 8,000 करोड़ रुपये का नुकसान: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं