उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश एक बार फिर डरा रही है. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के 9 ऐसे जिले हैं जहां अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर एक ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.
मौसम विभाग के प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हमने आने वाले दिनों को लेकर शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा,चंबा, हमीरपुर, और ऊना जिलों को लेकर चेतावनी जारी की है. उन्होंने आगे कहा कि अगर हम बीते 100 साल के रिकॉर्ड को देखें तो इस साल सबसे ज्यादा बारिश हुई और हो रही है. यही वजह है कि बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई है. क्षेत्र में भूस्खलन और कोहरे की आशंका है. मानसून सितंबर तक जारी रहेगा. मानसून में अब तक 530 मिमी बारिश हो चुकी है जो बहुत ज़्यादा है. मानसून के दौरान हमारे यहां 734 मिमी बारिश हुई है. हमें कुल बारिश का 70 फीसदी प्रिस्क्रिप्शन मिल चुका है. हमारे पास मानसून सीजन के दो महीने और हैं. ऐसे में हमने एक एडवाइजरी जारी की है और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर राज्य सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अलर्ट जारी है और सभी लोग फील्ड में तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि भारी बारिश ने सड़कों, पेयजल और सिंचाई जल आपूर्ति योजनाओं को खराब कर दिया है और 6000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. 188 लोगों की जान चली गई है, 194 लोग घायल हो गए हैं और कुल 652 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इतना ही नहीं लगभग 6500 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भी हुए हैं. राज्य में बादल फटने और बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है. हम इन अलर्ट को लेकर तैयार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं