विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2018

राहुल गांधी ने अस्पताल में DMK चीफ करुणानिधि से मुलाकात की

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कावेरी अस्पताल में DMK चीफ एम. करुणानिधि से मुलाकात की और द्रमुक नेता एमके स्टालिन से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

राहुल गांधी ने अस्पताल में DMK चीफ करुणानिधि से मुलाकात की
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अस्पताल जाकर डीएमके चीफ एम करुणानिधि का हाल जाना.
चेन्नई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कावेरी अस्पताल में DMK चीफ एम. करुणानिधि से मुलाकात की. राहुल गांधी ने चिकित्सकों के साथ ही उनके बेटे और द्रमुक नेता एमके स्टालिन से करुणानिधि के स्वास्थ्य की जानकारी ली. राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा, 'मैं यहां आकर करुणानिधि को देखना और उनके साथ खड़ा होना चाहता था. मैंने उनसे मुलाकात की. वह ठीक हैं.'
 
यह भी पढ़ें : सियासत की बिसात पर 'अजेय' करुणानिधि ऐसे आए राजनीति में, पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी 10 खास बातें

राहुल गांधी ने कहा कि '94 वर्षीय करुणानिधि में तमिलनाडु की आत्मा बसी है. वह एक मजबूत इंसान हैं. उनकी हालत स्थिर है.' कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा, 'उनके (करुणानिधि) साथ हमारे लंबे समय से रिश्ते रहे हैं. सोनिया जी ने करुणानिधि के परिवार को शुभकामनाएं व आदर भेजा है.'

राहुल गांधी के साथ तमिलनाडु कांग्रेस के प्रमुख सू थिरूनावुक्कारासर और पार्टी नेता मुकुल वासनिक थे. दोपहर बाद यहां पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच हवाईअड्डे से सीधे अलवरपेट के कावेरी अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन और दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की. बारिश के बावजूद अस्पताल के बाहर द्रमुक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा.  इस बीच यहां एक कार्यक्रम से इतर स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने कावेरी अस्पताल के अपने दौरे को याद करते हुए कहा कि करुणानिधि 'की हालत स्थिर है और वह बिना किसी सहायता के सांस ले रहे हैं.' 

VIDEO: डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की तबीयत में सुधार


पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे करुणानिधि 13 विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और हमेशा अजेय रहे हैं. रक्तचाप में गिरावट आने के बाद करुणानिधि को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

(इनपुट : IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, M Karunanidhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com