विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2020

केंद्र पर हमलावर राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार ने भारत के युवाओं का भविष्य कुचल दिया है...

राहुल ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं का भविष्य कुचल दिया है. राहुल ने कांग्रेस की मुहिम #SpeakUp के तहत ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश में करोड़ों नौकरियां चली गई हैं.

केंद्र पर हमलावर राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार ने भारत के युवाओं का भविष्य कुचल दिया है...
गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर राहुल. (फाइल फोटो)
  • राहुल का मोदी सरकार पर हमला
  • #SpeakUp ड्राइव के तहत लगातार सरकार को घेर रहे
  • अर्थव्यवस्था और नौकरियों को लेकर साधा निशाना
नई दिल्ली:

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कोरोनावायरस लॉकडाउन, सुस्त अर्थव्यवस्था के चलते गिरती जीडीपी और खत्म होती नौकरियों को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमले बोल रहे हैं. राहुल ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने देश के युवाओं का भविष्य कुचल दिया है. राहुल ने कांग्रेस की मुहिम #SpeakUp के तहत ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश में करोड़ों नौकरियां चली गई हैं.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश में करोड़ों नौकरियां खत्म हो गई हैं, वहीं जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट आई है. इसने भारतीय युवाओं का भविष्य कुचलकर रख दिया है. आइए सरकार को अपनी आवाज सुनाते हैं.'

राहुल गांधी लगातार केंद्र पर हमले बोल रहे हैं. बुधवार को उन्होंने कोरोनावायरस लॉकडाउन को लेकर भी सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने लॉकडाउन पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि अचानक किया गया लॉकडाउन देश के असंगठित वर्ग के लिए मृत्युदंड साबित हुआ है.

राहुल ने कहा था कि 'कोरोना के नाम पर जो किया वो असंगठित क्षेत्र पर तीसरा आक्रमण तीसरा वार था क्योंकि गरीब लोग रोज कमाते रोज खाते हैं. छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापार के साथ भी ऐसा है. जब आपने, बिना कोई नोटिस लॉकडाउन किया आपने इनके ऊपर आक्रमण किया. प्रधानमंत्री जी ने कहा 21 दिन की लड़ाई होगी, असंगठित क्षेत्र के रीड की हड्डी 21 दिन में ही टूट गई.'

Video: आर्थिक बदहाली को लेकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi On Job Loss, Coronavirus Lockdown, Congress Speak Up Drive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com