- मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों पर दी सफाई
- कहा- कांग्रेस ने ऑडियों के साथ की छेड़छाड़
- ऑडियो में मेरी आवाज नहीं, उसकी जांच हो
राफेल मामले (Rafale Deal) में कांग्रेस ने गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे (Vishwajeet P Rane) का कथित ऑडियो जारी करके मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है. बुधवार को कांग्रेस (Congress) ने राणे का कथित ऑडियो जारी किया, जिसमें वह किसी शख्स को बता रहे हैं कि सीएम मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) ने कैबिनेट बैठक में कहा कि राफेल डील के कागजात उनके बेडरूम में हैं और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. इसके बाद मंत्री विश्वजीत राणे ने सफाई देते हुए कांग्रेस के आरोपों को झूठ बताया. उन्होंने कहा कि ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है, उसकी जांच होनी चाहिए.
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत पी राणे ने कहा, 'ऑडियो टेप के साथ छेड़छाड़ की गई है. कांग्रेस इस हद तक गिर गई है कि वह टेप के साथ छेड़छाड़ कर मुख्यमंत्री और कैबिनेट के बीच गलतफहमी पैदा कर रही है. मनोहर पर्रिकर ने कभी भी राफेल या किसी तरह के कागजात की कोई बात नहीं की. मैंने उनसे इस मामले में इसकी आपराधिक जांच करने के लिए कहा है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मंत्री राणे ने कांग्रेस की ओर से सर्कूलेट किए गए ऑडियो टेप के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा है, 'यह छेड़छाड़ किया हुआ ऑडियो है. मैंने कभी भी इस बारे में किसी से बात नहीं की.'

अमित शाह को भेजा गया पत्र.
Goa Min Vishwajit P Rane: The audio tape is doctored. Congress has stooped to such a low level to doctor a tape to create miscommunication b/w cabinet&CM. Mr Parrikar has never made any reference to Rafale or any documents. Have asked him for a criminal investigation into this. pic.twitter.com/pEA6L1SiTx
— ANI (@ANI) January 2, 2019
कांग्रेस ने आरोप लगाया है, 'राफेल घोटाले में अब गोवा की भाजपा सरकार के मंत्री ने सनसनीखेज और चौंकानेवाला खुलासा कर भ्रष्टाचार की परतें उजागर कर दी हैं. कुछ दिन पहले हुई गोवा कैबिनेट की बैठक हंगामेदार रही. गंभीर रूप से अस्वस्थ होने के बावजूद पूर्व रक्षामंत्री और भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पहुंचे. गोवा के मंत्री की बातचीत से साफ है कि गहमागहमी के बीच सीएम ने कथित रूप से कहा कि कोई उनका कुछ नहीं कर सकता और राफेल की सारी फाइलें उनके पास हैं.'
प्रधानमंत्री से पूछे सवाल
कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि राज्य के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के शयनकक्ष में राफेल मामले के कौन से रहस्य मौजूद हैं? कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम से सवाल किया, ‘मोदी जी बताइए कि पर्रिकर के शयनकक्ष में राफेल घोटाले के कौन से राज हैं? राफेल मामले में कौन से गड़बड़झाला है जिस पर पर्दा डाला जा रहा है? क्या इसी भ्रष्टाचार के कारण ही चौकीदार जेपीसी की जांच से भाग रहे हैं?'
(इनपुट- एजेंसियां)
राफेल डील को लेकर आए फैसले पर बोले राहुल गांधी, मैं साबित करूंगा पीएम ने की अनिल अंबानी की मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं