कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों के भीतर आतंकवादियों द्वारा सात नागरिकों की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश का शासन चला रहे लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए जाने चाहिए. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि केंद्र सरकार को इस केंद्रशासित प्रदेश के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आतंकियों द्वारा हमारे कश्मीरी बहनों-भाइयों पर बढ़ते हमले दर्दनाक और निंदनीय हैं. इस मुश्किल घड़ी में हम सब अपने कश्मीरी बहनों-भाइयों के साथ हैं.'' प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा, ‘‘केंद्र सरकार को तुरंत कड़े कदम उठाकर सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक बार पाकिस्तान, आईएसआई और आतंकवादी मिलकर कश्मीर की शांति और उसके भाईचारे को, कश्मीरियत की हत्या करना चाहते हैं. लेकिन कश्मीरी पंडितों के नाम पर वोट बटोरने वाली मोदी सरकार कहां है?'' उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है. सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ जो लोग कश्मीर का शासन चला रहे हैं, जो लोग दिल्ली में बैठक कर कश्मीर में चुनाव भी नहीं करवाते, उनकी क्या भूमिका है, उस पर सवाल उठना चाहिए.''
जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों पर बढ़े हमलों के बीच श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक महिला प्रधानाध्यापक समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी.
पिछले पांच दिनों में घाटी में सात नागरिकों की हत्या हुयी है, जिनमें से छह की हत्या शहर में हुई है. मृतकों में से चार लोग अल्पसंख्यक समुदाय से थे.
यह भी पढ़ेंः
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं