विज्ञापन

पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की आंधी, कांग्रेस-BJP सबको पछाड़ा, नतीजों पर क्या बोले मनीष सिसोदिया?

पंजाब नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. अब तक AAP 500 से ज्यादा वार्ड जीत चुकी है. इन नतीजों पर क्या कह रहे AAP नेता?

पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की आंधी, कांग्रेस-BJP सबको पछाड़ा, नतीजों पर क्या बोले मनीष सिसोदिया?
Punjab Civic Poll Results

पंजाब में नगर निकाय चुनावों की काउंटिंग जारी है. अब तक के नतीजों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी बढ़त बना ली है. वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और क्षेत्रीय दल शिरोमणि अकाली दल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बीजेपी निर्दलीय उम्मीदवारों से भी पीछे चल रही है. इन नतीजों पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है.

मान सरकार से जनता खुश, नतीजों पर बोले सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब निकाय चुनाव को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'पंजाब में शहरी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की और बढ़ रही है. ये जीत जनता का संदेश है. भगवंत मान सरकार के काम से जनता खुश है. साथ ही जनता का संदेश है- ED Party की  घटिया राजनीति पंजाब की जनता को स्वीकार नहीं है.

AAP 500 से ज्यादा सीटें जीती

दोपहर करीब 2 बजे तक आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कुल 583 वार्ड जीते, वहीं कांग्रेस ने 204 और SAD ने 136 वार्डों में जीत दर्ज की. वहीं बीजेपी सिर्फ 52 सीटें ही जीत पाई है.

इन चुनावों को आम आदमी पार्टी के लिए एक लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य में 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है. राज्य में 26 मई को 102 निकाय चुनावों में प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिनमें आठ नगर निगम, 75 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पंजाब निकाय चुनावों में AAP 500 से ज्यादा सीटें जीती, कांग्रेस 200 और BJP 50 पर अटकी

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Municipal Corporation Election, Punjab Nikay Chunav Result, Punjab Local Bodies Polls LIVE, Punjab Municipal Corporation Vote Counting Live, Punjab AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com