पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने रविवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 'झूठा' बताते हुए कहा कि यदि AAP सत्ता में आती है तो भी राज्य में कोई बदलाव नहीं लाएगी. साथ ही चन्नी ने AAP नेताओं को ऐसे नेता बताया जिन्हें हर कहीं खारिज किया गया.
एएनआई के साथ बातचीत करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, यदि कांग्रेस की जगह AAP सत्ता में आती है यहां कुछ भी नहीं बदलेगा (पंजाब में), उनके पास ऐसे राजनीतिक नेता हैं जिन्हें हर जगह से खारिज कर दिया गया. वे न क्रांतिकारी हैं और वह (अरविंद केजरीवाल) न भगत सिंह के शिष्य हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने वाले शख्स हैं, उन्होंने बड़े झूठ बोले हैं और वे या तो अपने बयानों से पलट गए हैं या कभी-कभी माफी मांगी है."
चन्नी ने ये भी कहा कि वह दोनों सीटों से अच्छे मतों से जीतेंगे. चन्नी चमकौर साहब और भदौर से चुनाव लड़ रहे हैं.
इस बार पंजाब चुनाव में कांग्रेस, आप, शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और भाजपा-पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथ बहुकोणीय मुकाबला है. मतगणना 10 मार्च को होगी.
पंजाब चुनाव: CM चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज, तय समय के बाद भी प्रचार करने का आरोप | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं