प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'यूपी, बिहार के भैये' वाले बयान के लिए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर 'हमला' बोला है. पीएम ने कहा, 'इस टिप्पणी पर दिल्ली वाला परिवार तालियां बजा रहा था.'रविवार को होने वाली वोटिंग के पहले पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस के सीएम ने क्या कहा और इस पर दिल्ली का परिवार तालियां बजा रहा था, पूरे देश ने यह देखा था. ' प्रधानमंत्री ने कहा, 'गुरु गोबिंद सिंह कहां जन्मे थे? पटना साहिब में, बिहार में. क्या आप गुरु गोबिंद सिंह को पंजाब के बाहर करेंगे? ऐसी विभाजनकारी मानसिकता के लोगों को एक क्षण के लिए भी पंजाब पर राज करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए.'
संत रविदास का किया उल्लेख
पीएम मोदी ने इस मौके पर गुरु रविदास का भी जिक्र किया, इन दलित गुरु की जयंती बुधवार को थी और विभिन्न नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार को रोकते हुए मंदिर पहुंचकर गुरु रविदास को याद किया था. पीएम ने कहा, 'हमने केवल कल संत रविदास जयंती मनाई, वह कहां पैदा हुए थे. उत्तर प्रदेश, वाराणसी में. क्या आप संत रविदास को पंजाब से हटा पाएंगे.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूपी, बिहार को लेकर क्या बोले थे मुख्यमंत्री चन्नी
बता दें कि पंजाब के सीएम चन्नी ने एक रोडशो के दौरान यूपी, बिहार संबंधी कमेंट किया था और इस दौरान प्रियंका गांधी उनके बगल में ही थीं. चन्नी ने कहा था, 'प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं. वे पंजाब की बहू हैं. यूपी, बिहार, दिल्ली के भैया यहां आकर शासन नहीं कर सकते हैं. हम यूपी के भैया को पंजाब में नहीं आने देंगे.' इस दौरान प्रियंका गांधी मुस्कुराते हुए ताली बजा रही थीं. समर्थकों ने भी तालिययां बजाते हुए 'बोले सो निहाल' का उद्घोष किया था.
समझा जाता है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को टारगेट करते हुए यह बात कही गई थी जो पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार में जुटे हैं. केजरीवाल ने चन्नी के इस बयान का जिक्र करते हुए कहा था, 'यह शर्मनाक है. हम किसी व्यक्ति या किसी खास कम्युनिटी को निशाना बनाकर किए गए कमेंट की घोर निंदा करते हैं.'
VIDEO: "आश्चर्य है, लोग ऐसी बात कैसे बोलते हैं": चन्नी के 'भइये' वाले बयान पर नीतीश का पलटवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं