विज्ञापन

मुंह में मोजा ठूंसा, पीठ-छाती पर गहरे जख्म... पुणे रेप केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उगले दरिंदगी के खौफनाक राज

Pune Rape Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है कि 65 वर्षीय आरोपी ने मासूम की आवाज को दबाने के लिए उसके मुंह में कपड़े का मोजा ठूंस दिया था. आरोपी का इरादा केवल बच्ची का शोषण करना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी था कि उसकी चीखें कमरे के बाहर न जा सकें.

मुंह में मोजा ठूंसा, पीठ-छाती पर गहरे जख्म... पुणे रेप केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उगले दरिंदगी के खौफनाक राज
CCTV फुटेज में बच्ची को ले जाता नजर आया था आरोपी भीमराव कांबले.
  • पुणे 4 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दरिंदगी की भयावहता सामने आई.
  • आरोपी भीमराव कांबले ने बच्ची के मुंह में आवाज दबाने के लिए मोजा ठूंसा था जिससे बच्ची दम तोड़ गई थी.
  • बच्ची के शरीर पर छाती और पीठ सहित कई जगहों पर गहरे नीले निशान और बेरहमी से पिटाई के घाव मिले हैं.
पुणे:

Pune Rape Murder Case: पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी कितनी दहलाने वाली थी, इसका खुलासा बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चला है कि आरोपी दरिंदे ने 4 साल की मासूम के मुंह में मोजा ठूंसा था. हत्या से पहले बच्ची को बुरी तरह पीटा गया, छाती और पीठ पर जख्म के नीले निशान मिले. मालूम हो कि आरोपी भीमराव कांबले (65) ने बच्ची को पहले मिठाई‑नमकीन देकर बहलाया-फुसलाया, फिर गौशाले में गाय का अभी‑अभी जन्मा बछड़ा दिखाने का झांसा देकर उसे वहां ले गया. इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ रेप किया और फिर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.

आरोपी की पत्नी और बेटे ने मौत की सजा देने की मांग

महाराष्ट्र के पुणे जिले का नसरापुर में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत और उसकी हत्या की घटना से पूरे राज्य में उबाल है. इस मामले में अब पुणे के ससून अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सौंपी गई प्राथमिक पोस्टमार्टम PM रिपोर्ट ने इस हत्याकांड की डरावनी हकीकत बयां की है.

आवाज दबाने के लिए मुंह में ठूंसा कपड़ा!

चिकित्सीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है कि 65 वर्षीय आरोपी ने मासूम की आवाज को दबाने के लिए उसके मुंह में कपड़े का मोजा ठूंस दिया था. आरोपी का इरादा केवल बच्ची का शोषण करना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी था कि उसकी चीखें कमरे के बाहर न जा सकें. दम घुटने और क्रूरता के कारण मासूम ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

शरीर पर मिले बेरहमी से पिटाई के निशान!

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर, विशेषकर उसकी छाती और पीठ पर, बेरहमी से की गई मारपीट के गहरे जख्म और नीले निशान पाए गए हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या से पहले बच्ची को शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था. आरोपी ने न केवल लैंगिक मर्यादाओं को तार-तार किया, बल्कि अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए मासूम को मौत के घाट उतार दिया.

इस घटना के बाद नसरापुर में भारी तनाव

इस घटना के बाद से नसरापुर और आसपास के इलाकों में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है. आरोपी की पहचान भीमराव कांबले के रूप में हुई है, जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ खुद उसके परिवार में भी जबरदस्त गुस्सा है. आरोपी की पत्नी और बेटे ने भी उसे उसी जगह पत्थर से कुचलकर मारने की मांग की है जहाँ उसने बच्ची की जान ली.

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम फडणवीस खुद पल-पल ले रहे अपडेट

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुणे ग्रामीण पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने का भारी दबाव है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं इस केस की निगरानी कर रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं. वहीं, सांसद सुप्रिया सुले सहित कई बड़े नेता आज पीड़िता के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाएंगे और प्रशासन से स्पीडी ट्रायल की मांग करेंगे.

खोजबीन के बाद मिला शव, CCTV से पकड़ा गया था आरोपी

जब बच्ची काफी देर तक घर पर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद पास के गौशाले में बच्ची का शव मिला. इसके बाद इलाके के सीसीटीवी खंगाले गए. इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच में आरोपी भीमराव बच्ची का हाथ पकड़कर उसे ले जाता हुआ नजर आया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

रिपोर्ट- अजिंक्य पाटिल, पुणे 

यह भी पढ़ें - पुणे रेप‑मर्डर केस: मासूम को मिठाई-नमकीन देकर बहलाया, ‘बछड़ा दिखाने' के बहाने ले जाकर की दरिंदगी

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Rape, Pune Rape And Murder, Pune Rape And Murder Case, Pune Rape Accused, Pune Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com