विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2019

पढ़ाई छोड़ PUBG खेल रहे लोग इन 5 स्टेप्स से छोड़ें गेमिंग की लत

PUBG गेम के पीछे हर उम्र के लोग पागल हो चुके हैं. ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में इस समय PUBG सबसे ज्यादा पाप्युलर है. ये गेम है ही इतना जबरदस्त की आप इसे खेले बिना रह नहीं सकते.

पढ़ाई छोड़ PUBG खेल रहे लोग इन 5 स्टेप्स से छोड़ें गेमिंग की लत
PUBG Mobile: पबजी मोबाइल गेम पूरी दुनिया में 18 मार्च 2018 को लॉन्च किया गया था.
नई दिल्ली:
  1. किसी भी लत को एक बार में नहीं छोड़ा जा सकता है. सिगरेट और शराब की तरह गेमिंग की लत (Gaming Addiction) भी धीरे-धीरे ही छूटती है. अगर आप इस गेम को अकेले खेलेंगे तो जरूर बोर हो जाएंगे. जब गेम में आपके दोस्त नहीं होंगे तो आपके लिए ये बोरिंग हो जाएगा. साथ ही अकेले जल्दी मरने और चिकन डिनर न मिल पाने के चलते आप इस गेम से बोर होते जाएंगे और आप खेम खेलना धीरे-धीरे कम कर देंगे.
  2. पहले स्टेप के बाद जब आप गेम (PUBG) से बोर होने लगेंगे, तो खाली समय में अपने किसी दोस्तों से मिलें और पबजी गेम के अलावा किसी अन्य टॉपिक पर बात करें. वर्चुअल दुनिया से निकलकर असली दुनिया में लोगों से मिले और मौज मस्ती करें.
  3. दूसरे स्टेप के बाद आप काफी हद तक खुद को इस गेम से दूर रख पाएंगे, लेकिन अब आपके पास वो 2-3 घंटे खाली पड़े होंगे जिसमें आप खेम खेलते थे. इस खाली समय में आप टीवी देख सकते हैं, किताबें पढ़ सकते हैं या मूवी भी देख सकते हैं.
  4. तीसरे स्टेप तक आने के बाद आप गेमिंग की वर्चुअल दुनिया से दूर हो जाएंगे और अब आप परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. धीरे-धीरे वापस से आपका मन पढ़ाई में लगने लगेगा. 
  5. कभी खाली न बैठें. कुछ न कुछ करें कोई काम निकाल लें या अपनी किसी हॉबी को समय दें. आप जितना समय खाली रहेंगे उतना ही बोर होंगे और गेम में समय खराब करने लग जाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PUBG, PUBG Mobile, CBSE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com