कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कर्नाटक में कॉलेज के छात्रों के समर्थन में आईं. उन्होंने ट्वीट किया कि लड़कियां क्या कपड़े पहनेंगी यह उनका अपना निर्णय है और यह अधिकार संविधान द्वारा संरक्षित है. गौरतलब है कि कर्नाटक में कुछ कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहन कर क्लास रूप में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है. यह अधिकार भारतीय संविधान द्वारा संरक्षित है. महिलाओं को परेशान करना बंद करें. #ladkihoonladsaktihoon"
Whether it is a bikini, a ghoonghat, a pair of jeans or a hijab, it is a woman's right to decide what she wants to wear.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022
This right is GUARANTEED by the Indian constitution. Stop harassing women. #ladkihoonladsaktihoon
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उत्तर प्रदेश में कल से शुरू हो रहे सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए #ladkihoonladsaktihoon कांग्रेस की जंग का नारा है. पार्टी ने चुनाव से पहले महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को प्रमुख मुद्दों में से एक के रूप में देखा है, जिसमें प्रियंका गांधी इस प्रभार का नेतृत्व कर रही हैं.
वहीं मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका के इस बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, "हिजाब पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी का बयान महिलाओं की गरिमा और शालीनता के खिलाफ है."
पिछले हफ्ते कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी कक्षाओं में छात्रों के हिजाब पहनने के अधिकार के समर्थन में ट्वीट किया था: "छात्रों के हिजाब को उनकी शिक्षा के रास्ते में लाने से, हम भारत की बेटियों का भविष्य छीन रहे हैं. मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती हैं. वह भेद नहीं करतीं."
पिछले कुछ हफ्तों में कर्नाटक के उडुपी, चिक्कमगलुरु और मांड्या जिलों के कई शहरों में कक्षाओं में हिजाब पहनने के कॉलेज की छात्राओं के अधिकार के खिलाफ चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.
मंगलवार को मांड्या में उन्मादी पुरुषों की भीड़ ने एक युवा लड़की को भगवा स्कार्फ लहराते और 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए परेशान किया था. इस खतरनाक स्थिति से बचाए जाने से पहले लड़की ने भी 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाते हुए जवाब दिया. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
'कर्नाटक में हो रहा संविधान का घनघोर उल्लंघन': 'हिजाब' विवाद पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
युवा लड़की मुस्कान ने NDTV को बताया, "मैं चिंतित नहीं थी. जब मैंने कॉलेज में प्रवेश किया तो वे मुझे सिर्फ इसलिए अंदर नहीं जाने दे रहे थे, क्योंकि मैंने बुर्का पहन रखा था. वे हमारी शिक्षा को बर्बाद कर रहे हैं."
दवेनगेरे जिले के दो शहरों में हिजाब पहनने वाले प्रदर्शनकारियों और भगवा शॉल पहनने वालों के एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने के बाद वहां बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. वहीं कुंडापुर तालुक में सोमवार को छात्रों के विरोध के दौरान चाकू ले जाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.
Video : हिजाब विवाद पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, कर्नाटक में हो रहा संविधान का उल्लंघन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं