राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से युवा महिलाओं के रास्ते की शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें ‘‘पंख देने के लिए मिलकर काम करने'' का आग्रह किया. मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘महिला दिवस पर सभी को मेरी शुभकामनाएं. यह नारी शक्ति का जश्न मनाने का अवसर है. किसी समाज का विकास उसकी महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापा जाता है.''
उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां खेल से लेकर विज्ञान तक जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश को गौरवान्वित कर रही हैं. राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आइए, हम युवा महिलाओं के रास्ते से शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें पंख देने के लिए मिलकर काम करें, क्योंकि वे कल के भारत को आकार देंगी.''
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
तू बेटी है हिंदुस्तान की…:PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी. पीएम ने एक्स पर पोस्ट लिखा.. तू बेटी है हिंदुस्तान की… साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट की. इसके अलावा पीएम ने इस अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट की घोषणा की. पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है.''
अब बारी है तेरी उड़ान की
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024
तू बेटी है हिंदुस्तान की… pic.twitter.com/3sMtiFap3o
उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.''
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है.
सोने पे सुहागा-हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस अवसर पर एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, सोने पे सुहागा! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोदी के परिवार को मिली एक और सौग़ात ! कल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कैबिनेट ने उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए गैस सिलिंडर पर ₹300 रुपये की सब्सिडी को एक साल के लिए और बढ़ाया, और आज मोदी जी ने सभी बहनों के लिए गैस सिलिंडर के दाम किये ₹100 रुपये और कम! अब 10 करोड़ से ज़्यादा उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलिंडर मिलेगा केवल ₹503 रुपये में और बाकी ग्राहकों के लिए गैस सिलिंडर के दाम हुए केवल ₹803 रुपये.
सोने पे सुहागा!
— Hardeep Singh Puri (मोदी का परिवार) (@HardeepSPuri) March 8, 2024
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोदी के परिवार को मिली एक और सौग़ात !
कल प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में कैबिनेट ने उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए गैस सिलिंडर पर ₹300 रुपये की सब्सिडी को एक साल के लिए और बढ़ाया, और आज मोदी जी ने सभी बहनों के… https://t.co/Fyye1H5uuv
2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब देश में केवल 14 करोड़ परिवारों के पास गैस कनेक्शन हुआ करता था, आज 32 करोड़ परिवारों के पास गैस कनेक्शन है, इसमें 10 करोड़ से ज़्यादा उज्ज्वला परिवार हैं जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में हैं! मोदी जी के नेतृत्व में गाँव गाँव तक गैस कनेक्शन पहुंचे हैं. अब हमारी बहनों की रसोई धुआं मुक्त हो गयी है, बहनों को बेहतर स्वास्थ्य मिल रहा है, खाना बनाने में उनका समय बच रहा है और सुविधा हो रही है, उन्हें लकड़ी और ईंधन जमा करने में समय नहीं व्यर्थ करना पड़ रहा है, गीली लकड़ी के धुएं से नहीं जूझना पड़ रहा है. उनके समय की बचत हो रही है. बहनें बेहतर और स्वस्थ जीवन गुज़ार पा रही हैं. अनेक बीमारियों से बच कर उनकी उम्र में कई साल जुड़ रहे हैं.
बहनों को बेहतर जीवन देना हमेशा मोदी जी की कल्याणकारी नीतियों का लक्ष्य रहा है.
ये भी पढ़ें- विमेंस डे के लिए इन टिप्स की मदद से तैयार करें स्पीच, सुनने के बाद बज उठेंगी तालियां
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं