विज्ञापन

बांकीपुर जीतने वाले प्रशांत किशोर कितने अमीर हैं? पटना, गुवाहाटी से लेकर दिल्ली-नोएडा तक है संपत्ति

प्रशांत किशोर ने बैंक से 5 करोड़ 77 लाख रुपये का लोन भी लिया है. उनके पास गुवाहाटी के 2 फ्लैट हैं. . प्रशांत किशोर के पास गाजियाबाद के अपार्टमेंट में 2 फ्लैट हैं. वहीं दो अन्य फ्लैट में वे 50% के हिस्सेदार हैं.

बांकीपुर जीतने वाले प्रशांत किशोर कितने अमीर हैं? पटना, गुवाहाटी से लेकर दिल्ली-नोएडा तक है संपत्ति
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट से बंपर जीत हासिल की है.
IANS

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव बड़े अंतर से जीत लिया है. उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता था. बीजेपी पिछले 30 साल से इस सीट से जीत रही थी. लेकिन प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में बीजेपी के इस किले को भेद दिया है.

आइए आपको बताते हैं कि बीजेपी क अभेद्य किला बांकीपुर भेदने वाले प्रशांत किशोर कितनी संपत्ति के मालिक हैं.  बांकीपुर चुनाव में नामांकन भरते वक्त प्रशांत ने हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. उन्होंने हलफनामे में बताया था कि वह 198 करोड़ के मालिक हैं. उनके पास 96 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी जाह्नवी दास के पास करीब 112 करोड़ की संपत्ति है.

प्रशांत किशोर ने बैंक से 5 करोड़ 77 लाख रुपये का लोन भी लिया है. प्रशांत किशोर के पास 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976 की चल संपत्ति है, उनकी पत्नी के पास 89 करोड़ की चल संपत्ति है.

प्रशांत किशोर के पास 73 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 12 करोड़ की अचल संपत्ति है. प्रशांत किशोर को उनकी पत्नी जाह्नवी ने 41 लाख रुपये दिए हैं. वहीं प्रशांत किशोर ने अपनी कंपनी वेधा वेंचर्स को 8 करोड़ 31 लाख का लोन दिया है.

प्रशांत किशोर ने जनसुराज को करोड़ों का चंदा दिया

प्रशांत किशोर वेधा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं. इस कंपनी ने 2024-25 में जन सुराज को 85 करोड़ का चंदा दिया. जन सुराज फाउंडेशन को 50 लाख दिए. जॉय ऑफ गिविंग को 2 करोड़ 75 लाख 2023-24 में दिए.

पटना, गुवाहाटी,नोएडा से लेकर दिल्ली-नोएडा तक प्रॉपर्टी

प्रशांत किशोर की पत्नी डॉक्टर हैं. उनके पास गुवाहाटी के 2 फ्लैट हैं. गुवाहाटी के एक बंगले में एक तिहाई हिस्सा है. इसके अलावा नोएडा में भी प्रॉपर्टी है. प्रशांत किशोर के पास गाजियाबाद के अपार्टमेंट में 2 फ्लैट हैं. वहीं दो अन्य फ्लैट में वे 50% के हिस्सेदार हैं.

पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी, दिल्ली के वसंत विहार में भी उनके पास प्लॉट है. बक्सर में और उनके पुश्तैनी गांव में भी संपत्ति है. उनकी पत्नी के पास 64 लाख की संपत्ति है.

यह भी पढ़ें: भाजपा को झटका, तेजस्वी को टेंशन; बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत ने बदली बिहार की राजनीति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prashant Kishor Net Worth, Prashant Kishor Bankipur By-election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com