विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2024

मथुरा में पुलिस ने 22 कछुए किए बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि चांद खान के पास से 'इण्डियन फ्लैपशैल' प्रजाति के 22 कछुए बरामद किये गए. उसके कब्जे से एक मोटर साइकिल व मोबाइल फोन भी मिला.

मथुरा में पुलिस ने 22 कछुए किए बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मथुरा:

जनपद में पुलिस एवं वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 'इण्डियन फ्लैपशैल' प्रजाति के 22 कछुए बरामद किये हैं. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक अन्य तस्कर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि वन्यजीवों की तस्करी की रोकथाम तथा तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत कोसीकलां पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नन्दगांव रजवाह की पटरी से कछुआ तस्कर गिरोह की घेराबंदी कर चांद खान को गिरफ्तार किया.

पाण्डेय ने बताया कि चांद खान के पास से 'इण्डियन फ्लैपशैल' प्रजाति के 22 कछुए बरामद किये गए. उसके कब्जे से एक मोटर साइकिल व मोबाइल फोन भी मिला. उसके साथ मौजूद एक अन्य तस्कर कन्नू भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है. चांद खान के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

उल्लेखनीय है कि चांद खान को वर्ष 2021 में भी कछुओं की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mathura, Police Recovered 22 Turtles, Smuggler Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com