प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है. गरीबी में पले-बढ़ें नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद भी अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए भावुक हो उठते हैं. वह महज 8 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे. उन्होंने चाय बेचकर अपने परिवार की मदद की और फिर आध्यात्म की खोज में खुद को तपाया. इसके बाद वह देश की सेवा में कुछ इस कदर जुट गए कि वह लगातार तीसरी बार शीर्ष पद पर विराजमान हुए हैं. नरेंद्र मोदी को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक जनता का प्यार मिला है. 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने तीसरी बाद प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है और इसे बखूबी निभा रहे हैं. तो चलिए आपको पीएम मोदी के बारे में उन 10 सवाल के जवाब देते हैं जिनके बारे में शायद आपने भी कभी न कभी गूगल सर्च जरूर किया होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र क्या है?
गूगल पर पीएम मोदी के बारे पूछे जाने वाले सवालों में यह सबसे ऊपर है. उनकी उम्र क्या है इस बारे में अक्सर ही लोग गूगल पर सर्च करते हैं. तो आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र 74 वर्ष है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म कब हुआ था?
इसके अलावा पीएम मोदी का जन्म कब और कहां हुआ था इस बारे में भी लोग गूगल पर काफी सर्च करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिटायरमेंट की उम्र क्या है?
लोग गूगल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिटारमेंट की उम्र से जुड़े सवाल भी पूछते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें
कई लोग गूगल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी खोजते हैं. कई लोग उनकी तस्वीरें देखने के लिए गूगल पर उनकी तस्वीरें सर्च करते हैं. यहां देखें पीएम मोदी की 15 अगस्त 2024 की तस्वीर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी
लोग गूगल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी जानने को लेकर भी काफी उत्सुक रहते हैं और इसलिए यह सर्च करते रहते हैं. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी दी सैलरी 1.66 लाख रुपये है. इसके अलावा उन्हें विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) का एक निजी स्टाफ भी मिलता है जो उसकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है.

नरेंद्र मोदी का इतिहास
लोग गूगल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में छोटी-बड़ी हर तरह की चीजें जानने के लिए उत्सुक होते हैं. इसलिए वो पीएम मोदी का इतिहास भी गूगल करते हैं. पीएम मोदी के बचपन से लेकर उनकी शिक्षा और फिर राजनीति में उनके करियर के बारे में जानने के लिए लोग अक्सर ही नरेंद्र मोदी का इतिहास सर्च करते हैं.
नरेंद्र मोदी का पूरा नाम
नरेंद्र मोदी का पूरा नाम क्या है इसके बारे में भी लोग गूगल पर काफी सर्च करते हैं. उनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है.
नरेंद्र मोदी की शिक्षा

नरेंद्र मोदी की शिक्षा के बारे में भी लोग काफी गूगल सर्च करते हैं. उनके हलफनामे के मुताबिक उन्होंने गुजरात से अपनी शुरुआती शिक्षा ली है और इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने आर्ट्स में बेचलर और मास्टर्स किया है.
नरेंद्र मोदी की पत्नी
लोग गूगल पर नरेंद्र मोदी की पत्नी के बारे में भी सर्च करते हैं. पीएम मोदी ने अपने 2014 के हलफनामें में बताया था कि उनकी पत्नी का नाम जशोदाबेन मोदी है.
नरेंद्र मोदी के पास कितनी संपत्ति है
2024 के पीएम मोदी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 2.85 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके पास न ही घर है और न ही खुद के नाम पर कोई कार है लेकिन उनके पास बचत खातों में 2.85 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं