प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मुंबईकरों को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी ने शनिवार को मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) लाइन 3 का उद्घाटन किया. मुंबई की परिवहन व्यवस्था में लंबे इंतजार के बाद पीएम मोदी ने पूरी तरह से अंडरग्राउंड एक्वा लाइन मेट्रो के पहले चरण को हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने तकनीक का एक अनोखा नमूना और मुंबई के विकास को नई पहचान देने वाली इस भूमिगत मेट्रो में सफर कर इसका शुभारंभ किया.
मुंबईकरों के लिए इस मेट्रो के शुरू होने से बीकेसी से सीप्ज तक के सफर में अब आधा वक्त लगेगा. पहली अंडरग्राउंड एक्वालाइन मेट्रो परियोजना वाली मेट्रो अब मुंबई की गति बदलने वाली है. पीएम मोदी ने मेट्रो में सफर के दौरान लोगों से बात भी की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

रोजाना 17 लाख लोगों के सफर करने की उम्मीद
यह मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो है. इसमें 12 किलोमीटर की दूरी में 10 प्रमुख स्टेशन हैं. यह मेट्रो उपनगरों को शहर के प्रमुख इलाकों से जोड़ेगी. रोजाना इस लाइन से 17 लाख लोगों के सफर करने की उम्मीद है, जिससे सड़क पर 6.5 लाख गाड़ियों का भार कम होगा.

6 प्रमुख व्यापारिक केंद्र एक-दूसरे से जुड़े
एमएमआरसी के एमडी अश्विनी भिड़े ने कहा कि इस परियोजना के चलते रोजाना सड़कों पर से 6.5 लाख गाड़ियां कम होंगी और 18 लाख यात्री रोजाना इस मेट्रो से सफर करेंगे. हमें विश्वास है कि मुंबई के ट्रांसपोर्ट को बदलने में इस परियोजना का बड़ा हाथ होगा.
नरीमन पॉइंट, बीकेसी और सीप्ज जैसे 6 प्रमुख व्यापारिक केंद्रों को जोड़ने वाली यह मेट्रो लाइन मुंबईकरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

मेट्रो को लेकर मुंबईकरों ने जताई खुशी
मेट्रो को लेकर मुंबईकरों ने खुशी जताई है. एक महिला ने कहा कि यह मेट्रो लाइन हमारे लिए बहुत जरूरी है. हम इस लाइन के चलते जहां चाहे वहां जा सकते हैं. देश में उन्नति हो रही है, न सिर्फ मेट्रो बल्कि रास्ते भी यदि देखें तो बहुत डेवलप हो चुके हैं. वहीं दूसरी महिला ने कहा कि मुझे रोजाना एयरपोर्ट जाने में एक घंटा लग जाता है, लेकिन इस मेट्रो के चलते मैं कुछ मिनट में ही एयरपोर्ट जा सकूंगी, अच्छी बात है.
उद्घाटन को चुनावों से जोड़कर देख रहा विपक्ष
विपक्ष प्रधानमंत्री द्वारा मेट्रो के उद्घाटन को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर देख रहा है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा अक्टूबर में हो सकती है, जिसके बाद आचार संहिता लागू की जाएगी.
शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि हम देख रहे हैं कि हर दो से चार दिन के बाद प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं, यह उनके डर को दर्शाता है. इस परियोजना का उद्घाटन ठीक विधानसभा चुनाव के पहले किया जा रहा है, क्योंकि इन्हें डर है कि कभी भी आचार संहिता लागू की जा सकती है. इस मेट्रो लाइन में जितना योगदान महायुति का है, उतना ही हमारी सरकार का भी था. जब मेट्रो का काम पूरा नहीं हुआ है तो इसका कई चरणों में उद्घाटन क्यों करना है? यह सिर्फ इनका डर है. कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन विधानसभा चुनाव में जीतेगी तो महाविकास आघाड़ी ही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं