प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
नई दिल्ली:
- राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलेते हुए कहा कि आपको इमरजेंसी वाला भारत चाहिए, मगर हमें गांधी वाला भारत चाहिए. पीएम ने कहा कि मुझे भी गांधी जी वाला ही भारत चाहिए, क्योंकि गांधी जी ने कहा था कि आजादी मिल गई है, अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए. कांग्रेस मुक्त भारत का विचार हमारा नहीं गांधी जी का विचार था. हम तो बस उनके पद चिह्नों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं.
- पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की बुराई करते-करते आप भारत की बुराई करने लग जाते हैं. मोदी पर हमला बोलते बोलते आप हिंदुस्तान पर हमला बोलने लग जाते हैं.
- पीएम ने कहा कि आपको (कांग्रेस) वह भारत चाहिए जहां हजारों लोगों की मौत के जिम्मेदार को जहाज में बिठा कर विदेश ले जाया जाए?, आपको (कांग्रेस) वो भारत चाहिए जहां बड़ा पेड़ गिरने के बाद हज़ारों सिखों का कत्ले आम हो जाए. आपको लाखों को जेल में बंद करने वाला भारत चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि आपको न्यू इंडिया वाला भारत नहीं घोटाला वाला भारत चाहिए. आपको बोफोर्स घोटाला वाला भारत चाहिए.
- पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 28 साल तक बेनामी संपत्ति कानून को लागू नहीं किया. इसको किसने रोका कांग्रेस बता दे. अब तक इस कानून से 3,500 करोड़ से ज़्यादा की बेनामी संपत्ति जब्त हुई है, अब आपके राज में इतनी बेनामी संपत्ति बनी इसका भी क्रेडिट आपको जाना चाहिए. जीएसटी को लेकर दुष्प्रचार पूरा देश देख रहा है.
- पीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया का मजाक उड़ाया जा रहा है. जनधन योजना का मजाक उड़ाया जा रहा है. ओबीसी कमीशन पर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं है. तीन तलाक पर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला कि 30 साल तक आपके हाथ में ये मुद्दा था, फिर भी आपने राजनीति के चक्कर में इस बिल को फंसाए रखा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PM Modi