लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में हर पार्टी अपने वोटर्स को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रही है. इस वक्त पीएम मोदी की भी देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां हो रही है. चुनावी रैली में पीएम मोदी (PM Modi) कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं. पीएम मोदी ने अपनी एक रैली में कहा कि उन्होंने देश के सामने सच रख दिया है कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर उसे अपने खास लोगों में बांटने की गहरी साजिश रच रही है. आज एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके भाषण से पूरे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में खलबली मच गई है.
पीएम मोदी ने कहा, "परसों जब मैं राजस्थान (Rajasthan) आया था तो मैंने अपने 90 सेकंड के भाषण में देश के सामने कुछ सच्चाईयां रखी थीं. इससे पूरी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में खलबली मच गई है. मैंने देश के सामने सच्चाई रखी थी कि कांग्रेस क्या साजिश रच रही है. आपकी संपत्ति छीनकर अपने खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रच रही है. मैंने उनकी वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति का पर्दाफाश किया, आखिर कांग्रेस सच्चाई से इतनी डरती क्यों है?''
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
पीएम मोदी ने यह भी पूछा कि अगर 2014 के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या होता. पीएम मोदी ने कहा, "2014 में, आपने मोदी को दिल्ली में सेवा करने की अनुमति दी. तब देश ने ऐसे फैसले किए जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. लेकिन सोचिए कि 2014 के बाद भी और आज भी अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या होता अगर कांग्रेस होती तो क्या होता? आज भी जम्मू-कश्मीर में हमारी सेनाओं पर पथराव होता, कांग्रेस होती तो सीमा पार से दुश्मन आते, हमारे जवानों के लिए न तो वन रैंक वन पेंशन लागू होती. हमारे पूर्व सैनिकों को ₹1 लाख करोड़ मिले हैं." आगे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2004 में जैसे ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी, उसका पहला काम आंध्र प्रदेश में एससी/एसटी के आरक्षण को कम करना और मुसलमानों को आरक्षण देना था. यह एक पायलट प्रोजेक्ट था, जिसे कांग्रेस पूरे प्रदेश में आजमाना चाहती थी. पीएम मोदी ने कहा, 2004 से 2010 के बीच कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में चार बार मुस्लिम आरक्षण लागू करने की कोशिश की, लेकिन कानूनी बाधाओं और सुप्रीम कोर्ट की जागरूकता के कारण वह अपनी योजनाओं को पूरा नहीं कर सकी.
जो अधिकार बाबा साहेब ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को दिए. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते थे. कांग्रेस की इन साजिशों के बीच, मोदी आज आपको आरक्षण की गारंटी दे रहा है. दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण न तो खत्म होगा और न ही धर्म के नाम पर बंटने दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें : हमने AI को लेकर मजबूत व्यवस्था बनाई है, इसे जल्द जनता के सामने रखेंगे : डीपफेक कंटेंट पर अश्विनी वैष्णव
ये भी पढ़ें : "BJP को वोट दें, ममता बनर्जी के गुंडों को उल्टा लटका देंगे": बंगाल में बोले अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं