प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के बीते दस साल में किए गए काम को महज एक ट्रेलर (नमूना) बताते हुए शुक्रवार को कहा कि अभी तो बहुत कुछ और करना है तथा देश को बहुत आगे लेकर जाना है. विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि ये सिर्फ अपना हित देखते हैं, इन्हें गरीब, दलित, शोषित-वंचित वर्ग के कल्याण से, उनके सम्मान से कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि सेनाओं का अपमान और देश का विभाजन कांग्रेस की पहचान है.
मोदी चुरू में पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नया भारत घर में घुसकर मारता है. उन्होंने केंद्र में अपनी सरकार के दस साल के कार्यकाल की तुलना रेस्टोरेंट में मुख्य भोजन से पहले परोसे जाने वाले 'ऐपेटाइजर' और फिल्म के ट्रेलर से की. उन्होंने कहा, ‘‘जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है. जो काम इतने दशक में नहीं हुए वह हमने दस साल में कर दिखाए. इसलिए मैं कहता हूं कि जब नीयत सही तो नतीजे सही.''
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
उन्होंने कहा, ‘‘दस साल में जो हुआ... लोग तो कहते हैं कि बहुत कुछ हुआ. पहले की सरकारों की तुलना में बहुत कुछ हुआ. लेकिन मोदी के मन की बात मैं आज चुरू में बता देता हूं .... जो अब तक हुआ है वह तो ट्रेलर है ट्रेलर.'' ‘ऐपेटाइज़र' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये जो मोदी ने किया है न, वह तो ऐपेटाइजर है ऐपेटाइज़र... अभी तो पूरी खाने की थाली बाकी है. बहुत कुछ करना है भाइयो. बहुत सारे सपने हैं. हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है.''
ये भी पढ़ें : दिल्ली: कार से खतरनाक करतब करने पर पुलिस ने युवक पर लगाया 12,000 रुपये का जुर्माना
ये भी पढ़ें : 6.20 करोड़ की जमीन, लाखों के जेवर....करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं शशि थरूर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं