प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में उन्हें समर्पित स्मारक मॉडल का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार में 21 द्वीपों का नामकरण भी किया. इन द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर ही रखा गया. इन वीरों में विक्रम बत्रा, अब्दुल हमीद जैसे नाम शामिल हैं. पीएम मोदी ने कहा कि देश नेता जी को पल-पल याद कर रहा है. अंडमान द्वीपों के नामकरण पर पीएम ने कहा कि पहले इन द्वीपों पर गुलामी की छाप थी.
इसी के साथ पीएम ने कहा कि आज परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नाम रखे जाने से, ये आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्थल बनेंगे. नेताजी से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही थी, हमने यह किया. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में नेताजी का स्मारक लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार करेगा. लोग अब हमारे (स्वतंत्रता संग्राम के) इतिहास के बारे में जानने के लिए अंडमान जा रहे हैं. दिल्ली और बंगाल से लेकर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक पूरा देश नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, उनसे जुड़ी विरासत को सहेज रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आजादी के बाद से ही हमारी सेना को युद्ध करने पड़े, हर जगह पर हमारी सेना ने अपना शौर्य दिखाया. सेना और जवानों के नाम से देश को नई पहचान दी जा रही है. अंडमान एक ऐसी धरती है जहां पानी प्रकृति, पर्यावरण, पुरुषार्थ और प्रेरणा सब कुछ है. पीएम ने कहा कि भला देश में ऐसा कौन होगा जिसका मन यहां आने को न करता हों. हमें अवसरों को पहचानाना होगा. कोरोना के झटकों के बाद भी पर्यटन के क्षेत्र में प्रयासों का असर दिखा. साथ ही एक और बड़ा बदलाव हुआ , पहले लोग सिर्फ यहां के सौंदर्य के अलावा यहां के इतिहास को लेकर भी उत्सुकता बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें : जानें, भारतीय नौसेना में शामिल होने जा रही कलवरी-क्लास पनडुब्बी 'INS वागीर' की खासियतें
ये भी पढ़ें : "अगर फिल्में नहीं होंगी तो...", 'बॉयकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड पर करीना कपूर का बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं