विज्ञापन

PM मोदी की अपील का असर: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने छोड़ी एस्कॉर्ट गाड़ियों की सुविधा

पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने अपने दौरे में पायलट और एस्कॉर्ट गाड़ियां लेने से इनकार किया. उन्होंने इसे सादगी और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के संदेश से जोड़ा है.

PM मोदी की अपील का असर: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने छोड़ी एस्कॉर्ट गाड़ियों की सुविधा
  • केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने ईंधन बचाने के उद्देश्य से अपने साथ पायलट और एस्कॉर्ट गाड़ियों से इनकार किया है.
  • पाटिल ने सरकार को स्पष्ट रूप से सुरक्षा काफिले की व्यवस्था न करने का निर्देश दिया था.
  • PM मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब सरकार के भीतर भी नजर आने लगा है. ईंधन की खपत कम करने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने अपने आधिकारिक दौरों में पायलट और एस्कॉर्ट गाड़ियां लेने से इनकार कर दिया है.

रुड़की दौरे से पहले बड़ा फैसला

सूत्रों के मुताबिक, पाटिल ने अपने उत्तराखंड के रुड़की दौरे से पहले ही राज्य सरकार को स्पष्ट कर दिया था कि उनकी यात्रा के दौरान पायलट और एस्कॉर्ट गाड़ियां उपलब्ध न कराई जाएं. उन्होंने यह फैसला ईंधन की बचत और सादगी अपनाने के संदेश के तौर पर लिया है.

यह भी पढ़ें- PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील पर चांदनी चौक के व्‍यापारी-खरीदारों ने किया स्‍वागत, बोले- देश को होगा फायदा

प्रोटोकॉल के तहत मिलती हैं गाड़ियां

दरअसल, प्रोटोकॉल के तहत केंद्रीय मंत्रियों को राज्यों के दौरे पर विशेष सुरक्षा मिलती है. उनके काफिले के साथ आगे पायलट वाहन और पीछे एस्कॉर्ट गाड़ी चलती हैं. साथ ही सुरक्षा श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाती है. लेकिन पाटिल ने इस व्यवस्था को लेने से इनकार कर एक अलग उदाहरण पेश किया है.

बताया जा रहा है कि दिल्ली में भी पाटिल पहले से ही बिना बड़े काफिले के चलते हैं. ऐसे में उनका यह कदम प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील के अनुरूप माना जा रहा है, जिसमें देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही गई थी. कुल मिलाकर, संकट के समय में ईंधन बचत और सादगी का संदेश देने के लिए केंद्रीय मंत्री का यह कदम प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- खाने में तेल कम करने से कैसे सुधरेगी देश की अर्थव्यवस्था, जानें PM Modi ने आखिर क्यों की ये अपील?

क्या थी पीएम मोदी की अपील 

ईंधन की खपत कम करें: पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने को कहा.

सोना न खरीदें: पीएम मोदी ने अपील की कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कम से कम एक साल तक सोना (Gold) न खरीदें.

वर्क फ्रॉम होम (WFH): ईंधन बचाने के लिए जहां संभव हो, घर से काम करने (Work from home) को प्राथमिकता देने को कहा.

विदेशी यात्रा पर रोक: एक साल तक अनावश्यक विदेशी यात्राओं से बचने की सलाह दी है.

स्वदेशी और नेचुरल फार्मिंग: PM मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' के तहत स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने और किसानों से रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com