विज्ञापन

खाने में तेल कम करने से कैसे सुधरेगी देश की अर्थव्यवस्था, जानें PM Modi ने आखिर क्यों की ये अपील?

PM Modi Appeal to Reduce Cooking Oil: पीएम मोदी ने सोने की खरीद को बंद करने के साथ खाने में तेल की मात्रा को कम करने की भी अपील की है. आखिर इससे कैसे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, इस खबर में जानिए.

खाने में तेल कम करने से कैसे सुधरेगी देश की अर्थव्यवस्था, जानें PM Modi ने आखिर क्यों की ये अपील?
PM Modi Appeal to Reduce Cooking Oil: साल 2024‑25 में भारत ने अपनी जरूरत का बहुत बड़ा हिस्सा खाने का तेल बाहर के देशों से मंगाया.

PM Modi Appeal to Reduce Cooking Oil: पीएम मोदी ने हाल ही में लोगों से खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को कम करने की अपील की. ये बात कई लोगों को चौंकाने वाली लगी, क्योंकि तेल तो हर घर की रोजमर्रा की जरूरत है. ईंधन कम इस्तेमाल करने या सोना ना खरीदने की बात तो समझ आती है, क्योंकि ये चीजें विदेश से आती हैं और देश के डॉलर खर्च कराती हैं. लेकिन कुकिंग ऑयल? ये बात पहली नजर में अजीब लगी. दरअसल, इसके पीछे बड़ी वजह है. भारत साल 2025-26 में करीब 19.5 अरब डॉलर का खाने का तेल विदेश से मंगाएगा. यानी हमारी रोज की रसोई की वजह से देश से बहुत बड़ा पैसा बाहर जा रहा है. अगर हम तेल की खपत थोड़ी भी कम कर दें, तो ये इंपोर्ट बिल घटेगा. इससे देश का करंट अकाउंट डेफिसिट तो कम होगा ही साथ में रुपये पर से प्रेशर भी कम होगा.

ये पहली बार नहीं है जब पीएम ने तेल कम इस्तेमाल करने की बात कही हो. इससे पहले भी वे कई भाषणों और मन की बात में लोगों से कम तेल खाने को कहते रहे हैं, ताकि लोग हेल्दी रहें. लेकिन इस बार उनका संदेश सिर्फ सेहत तक सीमित नहीं है, बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा है. ईरान जंग और अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से सप्लाई चेन पर असर पड़ रहा है. ऐसे समय में सरकार चाहती है कि जो चीजें हम घरेलू स्तर पर बचा सकते हैं, उन पर ध्यान दिया जाए. 

भारत कितना खाने का तेल इंपोर्ट करता है?

साल 2024‑25 में भारत ने अपनी जरूरत का बहुत बड़ा हिस्सा खाने का तेल बाहर के देशों से मंगाया. इस पूरे साल में देश ने लगभग 1 करोड़ 60 लाख टन खाने का तेल आयात किया, जिस पर करीब 1.61 लाख करोड़ रुपये खर्च करने पड़े. यानी हर साल खाने के तेल के लिए भारत का बहुत सारा पैसा विदेश चला जाता है.

ये भी पढ़ें- विदेश यात्रा कम कर हर साल इतने करोड़ बचा सकते हैं भारतीय, PM मोदी की अपील के बीच समझें कैलकुलेशन

तेल के इस्तेमाल पर क्या बोले डॉक्टर?

Zota Healthcare के हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सुजीत पॉल कहते हैं कि पीएम की बात एक दम सटीक है. आजकल लोग ज्यादा तला‑भुना, चिप्स और पैकेट वाला खाना रोज खाने लगे हैं. जबकि हमारे शरीर को बहुत थोड़ा सा तेल ही चाहिए. ज्यादा तेल खाने से मोटापा बढ़ता है, दिल की बीमारी, शुगर और शरीर में सूजन जैसी समस्याएं हो जाती हैं. डॉ. पॉल कहते हैं कि तेल से डरने या एकदम छोड़ने की जरूरत नहीं है. जरूरत है खाना बनाने का तरीका बदलने की. अगर हम भाप में खाना पकाएं, ग्रिल करें, रोस्ट करें, कुकर में बनाएं, बहुत कम तेल में हल्का भूनें या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें, तो शरीर में एक्सट्रा चर्बी नहीं जाएगी.

ये भी पढ़ें- नुकसान होता रहे, हम पीएम मोदी के साथ... सोना ना खरीदने की अपील के बाद आया व्यापारियों का रिएक्शन

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Cooking Oil, Cooking Oil NOT TO BUY, PM Modi Appeal To Reduce Cooking Oil, PM Modi Cooking Oil Appeal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com