विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2025

महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्री ध्यान दें, प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट और टाइमटेबल देख लें

रेलवे ने 22 ट्रेनों की एक लिस्ट जारी की है. यह ट्रेनें देश के अलग-अलग शहरों से चलेंगी और या तो प्रयागराज तक पहुंचकर टर्मिनेट होंगी या फिर प्रयागराज होकर आगे किसी शहर में जाएंगी.

महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्री ध्यान दें, प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट और टाइमटेबल देख लें
नई दिल्ली:

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए भारतीय रेलवे विशेष ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. रेलवे ने 22 ट्रेनों की एक लिस्ट जारी की है. यह ट्रेनें देश के अलग-अलग शहरों से चलेंगी और या तो प्रयागराज तक पहुंचकर टर्मिनेट होंगी या फिर प्रयागराज होकर आगे किसी शहर में पहुंचकर टर्मिनेट होंगी.

हाल ही में रेलवे ने जानकारी दी थी कि महाकुंभ 2025 के दौरान रेलवे ने 10,000 से अधिक नियमित और 3000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी की है. इन 3,000 विशेष ट्रेन में से 1800 ट्रेनें छोटी दूरी के लिए, 700 ट्रेनें लंबी दूरी के लिए और 560 ट्रेन रिंग रेल पर चलाई जाएंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने बताया था कि प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज, प्रयागराज-संगम प्रयाग-जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और झांसी-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-चित्रकूट-झांसी मार्गों पर रिंग रेल की योजना तैयार की गई है.

उन्होंने बताया कि प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम और झूंसी सहित कुल नौ रेलवे स्टेशन के साथ-साथ मेला क्षेत्र में कुल 560 टिकटिंग पॉइंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

जोशी ने बताया कि इन काउंटर से प्रतिदिन लगभग 10 लाख टिकट वितरित किए जा सकेंगे.रेलवे ने महाकुम्भ मेला के दृष्टिगत अब अग्रिम रेलवे टिकट 15 दिन पूर्व लेने की सुविधा शुरू की है.

उन्होंने बताया कि महाकुम्भ -2025 में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे के सभी हिस्सों से रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर प्रयागराज लाया जा रहा है. इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर नगर की तरफ से प्रवेश और सिविल लाइन की तरफ से निकासी की व्यवस्था रहेगी.

महाप्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर छह बेड वाला ‘आबज़र्वेशन रूम' बनाया गया है जहां यात्रियों को चिकित्सा सहायता देने के लिए सभी प्रकार के उपकरण जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, ईसीजी मशीन, ग्लूकोमीटर, नेब्यूलाइज़र, स्ट्रेचर आदि उपलब्ध कराए गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maha Kumbh 2025, Maha Kumbh Special Trains List, Kumbh Special Trains Timetable, Kumbh2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com