महाकुंभ वाली मोनालिसा को आपने अबतक कई अलग-अलग अंदाज में देखा होगा. लेकिन आज हम आपको उनका एक अलग ही कॉन्फिडेंट अंदाज दिखाने वाले हैं जिसमें वो मुंबई में पैपराजी के सामने पूरे कॉन्फिडेंस से पोज देती नजर आ रही हैं. जी हां मोना मुंबई पहुंची हुई हैं. वो कहीं नजर आएं और पैपराजी की नजर से बच जाएं ऐसा कैसे हो सकता है. पैपराजी मोना की तस्वीरें लेते नजर आएं और महाकुंभ गर्ल ने भी बड़े ही कॉन्फिडेंस से सबकुछ संभाला.
इस मौके पर मोना पर्पल कलर के सूट में नजर आईं और हमेशा की तरह उनके बाल खुले थे. मोना को मुंबई में देख सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी खुश दिखे. एक ने लिखा, मोना इस बात की मिसाल हैं कि चमत्कार होते हैं. बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर पहली बार 2025 के महाकुंभ मेला में नजर आई थीं. यहां एक यूट्यूबर के वीडियो की वजह से मोना रातोंरात ऐसी वायरल हुईं कि उन्हें पॉपुलैरिटी तो खूब मिली लेकिन उनका अपना काम ठप्प हो गया. यानी कि लोग मोनालिसा के पास माला खरीदने की जगह उनके पास सेल्फी और वीडियो के लिए आने लगे. मुसीबत इतनी बढ़ गई कि मोना के पिता ने उन्हें घर भिजवा दिया था. इधर मोना घर पहुंचीं और उधर एक फिल्म का ऑफर उनके पास पहुंच गया. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें ढूंढ निकाला और 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' का ऑफर लेकर उनके पास पहुंच गए.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस फिल्म के ऑफर ने मोनालिसा की जिंदगी में एक नए पड़ाव की शुरुआत की. देखना होगा कि ये फिल्म कब फ्लोर पर आती है. थियेटर्स तक पहुंचती है और मोना अपनी एक्टिंग से लोगों को कितना इंप्रेस कर पाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं