विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2021

Petrol-Diesel Price : दिल्ली में 98 तो पटना में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल, चेक करें ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: कई जिलों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है. मुंबई और भोपाल में भी पेट्रोल 100 के पार है. दिल्ली में भी पेट्रोल 99 के करीब पहुंच रहा है, वहीं पटना में बस एक-दो किस्तों में पेट्रोल 100 के पार हो जाएगा.

Petrol-Diesel Price : दिल्ली में 98 तो पटना में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल, चेक करें ताजा रेट
Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है.
नई दिल्ली:

Fuel Price Today : बुधवार यानी 23 जून, 2021 को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके पहले मंगलवार को पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. बता दें कि 4 मई, 2021 के बाद से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अब तक कुल 29 दिन रिटेल फ्यूल के दाम बढ़ाए हैं, इससे पेट्रोल-डीजल अपने रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गए हैं. इन 29 दिनों की बढ़ोतरी से पेट्रोल अब तक 7.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7.45 रुपए प्रति लीटर की दर से महंगा हो चुका है. 

कई जिलों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है. वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है. मुंबई और भोपाल में भी पेट्रोल 100 के पार चल रहा है. दिल्ली में भी पेट्रोल 98 के करीब पहुंच रहा है, वहीं पटना में बस एक-दो किस्तों की बढ़ोतरी की बात है कि पेट्रोल वहां भी 100 के पार हो जाएगा.

आज के दाम

कल की बढ़ोतरी के बाद से दिल्ली में पेट्रोल 97.50 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है है. वहीं, डीजल 88.23 रुपए प्रति लीटर चल रहा है.

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 103.63 रुपए प्रति लीटर हो चुका है और डीजल 95.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 98.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.83 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 97.38 रुपए और डीजल की कीमत 91.08 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

पटना में पेट्रोल 99.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 94.70 और डीजल 88.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, भोपाल में पेट्रोल की कीमत 105.72 रुपए प्रति लीटर चल रही है और यहां डीजल 96.93 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है.

अपने शहर में तेल के दाम चेक करें

देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.

अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Prices, Diesel Prices, Fuel Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com