विज्ञापन

अभिषेक शर्मा के पास रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ 1 छक्का लगाते ही रचेंगे इतिहास

न्यू दिल्ली में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. आजके मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा का पास रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.

अभिषेक शर्मा के पास रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ 1 छक्का लगाते ही रचेंगे इतिहास
इतिहास की दहलीज पर अभिषेक शर्मा

अफगानिस्तान और भारत के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज न्यू दिल्ली में खेला जाएगा. आजके मैच में एक बार फिर सबकी नजर अभिषेक शर्मा पर होगी. पहले मैच में अभिषेक ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की थी और केवल 32 गेंद पर 82 रन बनाए थे. अपनी पारी में अभिषेक ने 7 छक्के और 7 चौके लगाने में सफलता हासिल की थी. अब आज एक बार फिर अभिषेक शर्मा उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर अफगानिस्तान के गेंदबाजों के होश उड़ाने की कोशिश करेंगे. बता दें कि आजके मैच में अभिषेक शर्मा के पास रोहित शर्मा का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. 

पहले ओवर में 1 छक्का और रच देंगे इतिहास

दरअसल, अभिषेक शर्मा इस समय टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी पर है. आज अगर पहले ओवर में अभिषेक 1 छक्का लगाने में सफल रहे तो वह रोहित शर्मा के इस अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो जाएगे. बता दें कि अबतक पहले ओवर में रोहित और अभिषेक ने 12-12 छक्के लगाए हैं. 

रोहित शर्मा ने  पहले ओवर में कुल 401 बॉल खेलकर 12 छक्के लगाए थे, वहीं अभिषेक शर्मा ने अबतक केवल 152 बॉल पर ही 12 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है, इस मामले में दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं जिनते नाम पहले ओवर में 8 छक्के लगाने का  रिकॉर्ड दर्ज है.  तीसरे नंबर पर संजू सैमसन जिनके नाम पहले ओवर में 7 छक्के लगाने का कमाल दर्ज है.  

बतौर ओपनर भी रच सकते हैं इतिहास

इसके अलावा आज यदि अभिषेक 6 छक्के लगाने में सफल रहे तो उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे, वॉर्नर ने 115 छक्के बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल में लगए हैं. इस समय तक ये खबर लिखे जाने तक अभिषेक ने बतौर ओपनर 110 छक्के लगाए हैं. बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्का लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, रोहित ने 184 छक्के बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल में जमाए हैं 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज , फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- वरुण चक्रवर्ती- वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Afghanistan 2026, Rohit Gurunath Sharma, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com