केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि केरल में लोगों को मुफ्त में कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जाएगी. इस घोषणा के साथ ही केरल उन राज्यों की बढ़ती सूची में शामिल हो गया, जिन्होंने अपने यहां मुफ्त में वैक्सीनेशन की घोषणा की है, जैसे भाजपा शासित मध्य प्रदेश और बिहार. भाजपा ने अक्टूबर में विधान सभा चुनाव से ठीक पहले बिहार में मुफ्त वैक्सीनेशन का वादा किया था.
विजयन ने संवाददाताओं से कहा, "यह कोरोना वायरस की वैक्सीन (COVID-19 टीकाकरण) एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. यह एक ऐसी चीज है जिसे बहुसंख्य लोग अब सोच रहे हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है. जबकि केरल में लोगों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता की सीमा एक मुद्दा है. इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है, लेकिन उपलब्ध वैक्सीन मुफ्त में प्रदान किया जाएगा. सरकार का इरादा किसी से भी इसके लिए पैसा लेने का नहीं है. हम मुफ्त वितरण के लिए कदम उठाएंगे."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इसके अलावा समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से बात करते हुए विजयन ने लोगों से बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सावधानी न बरतने से राज्य की स्थिति और खराब हो जाएगी.
सीएम ने बताया कि राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 5,949 नए मामले सामने आए और 32 मौत हुई. इसी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6.64 लाख हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 2,594 हो गई.
उन्होंने कन्नूर में संवाददाताओं से कहा कि दिन में 5,268 लोग बीमारी से ठीक हुए, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,01,861 हो गई जबकि वर्तमान में 60,029 मरीजों का इलाज चल रहा है. राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 6,64,632 हो गए हैं.
पिछले 24 घंटों में कुल 59,690 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 9.97 प्रतिशत रही. अब तक 69,21,597 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की वजह से 32 मौतों की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 2,594 हो गई. नए संक्रमितों में 47 स्वास्थ्य कर्मी हैं, जबकि 83 राज्य के बाहर से आए हैं. 5,173 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से इस वायरस की चपेट में आए हैं और 646 लोगों के संक्रमण का स्रोत का पता नहीं चल सका है. विभिन्न जिलों में कुल 3,15,167 लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. इनमें से 13,334 लोग अस्पतालों में हैं.
(इनपुट एजेंसी भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं