- प्रदर्शन अब भी किसान नेताओं के नियंत्रण में : टिकैत
- वे लोग चिह्नित हैं, जो अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे : राकेश टिकैत
- राजनीतिक दलों के लोग आंदोलन को खराब करने की कोशिश में: किसान नेता
किसानों ने ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) के दौरान दिल्ली में जमकर हंगामा किया. कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारी किसान अपने नेताओं की बात भी नहीं सुन रहे हैं और बेकाबू हो गए हैं. हालांकि, किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का दावा है कि प्रदर्शन पर किसान नेताओं का नियंत्रण है. उन्होेंने कहा कि गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वाली की पहचान है. राजनीतिक दलों के लोग हैं, जो आंदोलन को खराब करने की कोशिश में जुटे हैं. उधर, दिल्ली पुलिस ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने जब राकेश टिकैत से पूछा कि आरोप लग रहे हैं कि प्रदर्शन किसान नेताओं के हाथ से निकल चुका है, तो उन्होंने कहा कि हम सब शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे हैं. जो लोग अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, वे चिह्नित हैं. ये राजनीतिक पार्टियों के लोग हैं, जो आंदोलन को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
We know the people who are trying to create disturbance, they are identified. There are people from political parties who are trying to malign the agitation: Rakesh Tikait, Spox, BKU, when asked that there are allegations that protests have gone out of the hands of farmer leaders pic.twitter.com/LRwPnFz2Xx
— ANI (@ANI) January 26, 2021
बता दें कि प्रदर्शनकारी किसानों ने सुबह कई जगह पर बेरिकेड्स तोड़ दिए और तय रूट से हटकर दिल्ली में घुस गए. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की. दोपहर को ट्रैक्टर लेकर किसान लाल किला पहुंच गए. हालांकि, लाल किले में हालत काबू में हैं. पुलिस और किसान दोनों संयम बरत रहे हैं.
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों से अपील की है कि वे कानून को हाथ में नहीं लें और शांति बनाए रखें. पुलिस की यह अपील राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प की घटना के बीच आई है.पुलिस ने किसानों से कहा कि वे पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही ट्रैक्टर परेड़ निकालें.
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं