पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह आज उस वक्त भावुक हो गए जब उन्होंने राज्य के शीर्ष पद के लिए "एक आम आदमी" को चुनने के लिए कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद किया. चन्नी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को क्रांतिकारी नेता बताया. शपथ ग्रहण के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के सबसे पहले चुनावी वादे- गरीबों के लिए पानी के बिल में छूट- का ऐलान किया.
चन्नी ने कहा, "मैं आम आदमी हूं, यहां बैठा हूं जबकि अन्य पार्टियां आम आदमी के बारे में बात कर रहे हैं. ये है आम आदमी की सरकार. पंजाब के लिए इस सरकार को कई फैसले लेने हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नए मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं आम आदमी, किसानों और उत्पीड़न के शिकार लोगों का प्रतिनिधि हूं. मैं अमीरों का प्रतिनिधि नहीं हूं. जो लोग बालू खनन और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल हैं, मेरे पास नहीं आए. मैं आपका प्रतिनिधि नहीं हूं."
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुझे ऐसी जगह लाकर बैठा दिया, जहां पहुंचने के बारे में मैं कभी सोच नहीं सकता था. चन्नी ने भावुक होने हुए अपने संघर्ष की कहानी बताई. उन्होंने कहा कि मेरे पिता दूसरों के घरों में टेंट लगाया करते थे. राहुल गांधी एक क्रांतिकारी नेता हैं. उनकी सोच क्रांतिकारी है. गरीबों की बात करने वाले शख्स हैं.
चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि किसानों के बिजली के बकाया बिल माफ़ होंगे. कटा कनेक्शन बहाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कर्मचारी हड़तालें ख़त्म करें, उनकी सब मांगों पर जल्द गौर करूंगा. यही नहीं पंजाब के नए सीएम ने केंद्र सरकार से कृषि क़ानूनों को रद्द करने का आग्रह किय़ा है. चन्नी ने कहा कि पुलिस आम लोगों को तंग नहीं करेंगी. अफ़सर लोगों की हर शिकायत सुनेंगे. आज ही आदेश जारी हो जाएंगे.
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पार्टी सर्वोच्च है, मुख्यमंत्री या कैबिनेट नहीं. पार्टी की विचारधारा के अनुसार ही सरकार काम करेगी.
चन्नी ने पानी के बिल से गरीबों को छूट देते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों के लिए बहुत अच्छ काम किए हैं. हम उनके कामों को आगे बढ़ाएंगे.
- - ये भी पढ़ें - -
* चरणजीत सिंह चन्नी को CM बनाने के क्या हैं मायने? क्या है पंजाब का जातीय समीकरण?
* "बहुत अच्छा, राहुल": बीजेपी ने पंजाब के लिए कांग्रेस की पसंद पर हंसी उड़ाई
* पंजाब में खत्म नहीं हुई 'कलह', अब सिद्धू पर हरीश रावत के बयान को लेकर सुनील जाखड़ ने जताया ऐतराज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं