विज्ञापन
This Article is From May 22, 2022

राशन कार्ड सत्यापन को लेकर वरुण गांधी ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, विपक्ष भी हुआ हमलावर

भाजपा के सांसद वरूण गांधी ने भी राशन कार्ड सत्यापन दिशानिर्देशों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव हो जाने के बाद उसने गरीबों का परित्याग कर दिया.

राशन कार्ड सत्यापन को लेकर वरुण गांधी ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, विपक्ष भी हुआ हमलावर
कांग्रेस और सपा भी हुईं हमलावर
नई दिल्ली:

विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और सत्तारूढ़ दल भाजपा के सांसद वरूण गांधी ने भी राशन कार्ड सत्यापन दिशानिर्देशों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव हो जाने के बाद उसने गरीबों का परित्याग कर दिया. अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी सपा ने ट्वीट किया, ‘‘गरीबों को राशन से वंचित करने की यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई तरकीब है. उसने गरीबों के वोट लेकर सत्ता हथियायी. अब सरकार को वादे के मुताबिक उन्हें पूरा राशन देना चाहिए.''

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान मुफ्त राशन का लगातार जिक्र करने वाली यह सरकार अब तथाकथित ‘अपात्र' लोगों को इस लाभ से वंचित करने के लिए ‘बकवास' दिशानिर्देश लागू कर रही है. उन्होंने जानना चाहा कि क्या राशन कार्ड के वितरण के समय मान्य मापदंड उसे बांटे जाने के बाद बदले गये और यदि राशन कार्ड गलत लाभार्थियों के हाथों में चले गये तो सरकारी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला एजेंट के झांसे में आया भारतीय जवान, सीक्रेट जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार

भाजपा सासंद वरूण गांधी ने कहा, ‘‘ यदि आम आदमी के जीवन को प्रभावित करने वाले सभी मापदंड चुनाव को देखते हुए तय किये जायेंगे तो सरकार अपनी विश्वसनीयता गंवा बैठेगी.'' उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चुनाव से पहले पात्र एवं बाद में अपात्र.''वह उत्तर प्रदेश के उस कथित दिशानिर्देश पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें अपात्र कार्डधारकों को अपना कार्ड लौटाने अन्यथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, 2013 के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गयी है. रालोद ने आरोप लगाया कि गरीबी का मापदंड बदलकर भाजपा सरकार राज्य में गरीबों की दयनीय दशा का मजाक उड़ा रही है.

आज सुबह की सुर्खियां : 22 मई, 2022

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Ration Card Verification Guidelines, Varun Gandhi Question, UP Govt Ration Card Verification, BJP MP MP Varun Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com