तमिलनाडु की राजनीति में पहली बार कदम रखने वाले थलापति विजय आज सीएम पद की शपथ लेने चुके हैं. यह थलापति और उनके परिवार ही नहीं फैंस के लिए भी बेहद खास और बड़ा दिन है, जिन्होंने उन्हें इस पद तक पहुंचाया है. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है. जहां विजय की स्टाइलिश एंट्री ने फैंस की कुठ पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, जो उनकी फिल्म सरकार की यादों को ताजा कर रही है, जिसमें विजय मुख्यमंत्री बनते हुए नजर आए थे.
शपथ ग्रहण समारोह में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे विजय
#WATCH | Chennai | Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay signs the first set of documents after taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/ry1XMNTW06
— ANI (@ANI) May 10, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे विजय वाइट शर्ट और ब्लैक कोट पैंट में नजर आए. वहीं उनके स्टाइलिश लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है और फैंस को उनकी 2018 में रिलीज हुई फिल्म की याद आ गई है.
ये भी पढे़ं- थलापति विजय की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, हिंदी वर्जन को कृष्णा अभिषेक ने दी आवाज, लोगों ने किया ट्रोल
रील लाइफ सरकार से रियल सरकार बनाने जा रहे थलापति विजय
विजय का 69 फिल्मों का करियर रहा है. इसमें उनकी एक फिल्म की फैंस को याद आई है, जो 2018 में रिलीज हुई थी. हम बात कर रहे हैं सरकार फिल्म की, जिसमें विजय एक एनआरआई बिजनेसमैन बने हैं और तमिलनाडु लौटते हैं और पॉवरफुल एंटीकरप्शन मूवमेंट चलाते हैं और पब्लिक सपोर्ट से सरकार को अपने हाथ में लेते हुए नजर आते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर खूब की थी कमाई
एआर मुरुगदॉस द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म को कलानिथि मारन ने प्रोड्यूस किया था. जबकि विजय के अलावा कीर्ति सुरेश, वरलक्ष्मी साराथकुमार और राधा रवि अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म का बजट 110 करोड़ का था और कमाई 243.90 करोड़- 250 करोड़ तक हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं