विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2021

अब भारत में ओमिक्रॉन के 961 मामले, सबसे ज़्यादा (263) केस दिल्ली में

भारत में ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 961 हो चुके हैं. सबसे ज़्यादा मामले दिल्ली में है, जहां 263 मामले मिले हैं.

अब भारत में ओमिक्रॉन के 961 मामले, सबसे ज़्यादा (263) केस दिल्ली में
India Omicron Cases: भारत में करीब 1,000 हुए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

भारत में ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 961 हो चुके हैं. सबसे ज़्यादा मामले दिल्ली में हैं, जहां 263 मामले मिले हैं. कोरोनावायरस के इस ज्यादा संक्रामक वेरिएंट से संक्रमित होने के बाद अब तक देश में 320 लोग ठीक हो चुके हैं. ओमिक्रॉन वेरिएंट अब तक देश के 22 राज्यों में फैल चुका है. दिल्ली के बाद दूसरे नंम्बर पर महाराष्ट्र है, जहां 252 मामले सामने आए हैं.

कहां कितने हैं मामले, कितने ठीक हुए

दिल्ली - 263, ठीक हुए- 57

महाराष्ट्र- 252, ठीक हुए-  99

गुजरात - 97, ठीक हुए- 42

राजस्थान - 69, ठीक हुए- 47

केरल - 65, ठीक हुए- 1

तेलंगाना - 62, ठीक हुए- 10

तमिलनाडु - 45, ठीक हुए- 24

कर्नाटक - 34, ठीक हुए- 18

आंध्र प्रदेश - 16, ठीक हुए- 1

हरियाणा - 12, ठीक हुए- 2

पश्चिम बंगाल - 11, ठीक हुए- 1

मध्य प्रदेश - 9, ठीक हुए- 7

ओडिशा - 9, ठीक हुए- 1

उत्तराखंड - 4, ठीक हुए- 0

चंडीगढ़ - 3, ठीक हुए- 2

जम्मू-कश्मीर - 3, ठीक हुए- 3

उत्तर प्रदेश - 2, ठीक हुए- 2

गोवा - 1, ठीक हुए- 0

हिमाचल प्रदेश - 1, ठीक हुए- 1

लद्दाख - 1, ठीक हुए- 1

मणिपुर - 1, ठीक हुए- 0

पंजाब - 1, ठीक हुए-  1

अगर कोविड के रोजाना के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,154 नए COVID-19 मामले दर्ज हुए हैं, जो बुधवार की तुलना में 43 फीसदी अधिक है. कल देश में 9 हजार से कुछ ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए थे. वहीं, इस अवधि में कोरोना संक्रमण से 268 मरीजों की मौत हुई है. अकेले भारत में कोरोना से अब तक कुल 4,80,860 मरीजों की मौत हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omicron Cases In India, Omicron, Omicron Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com