राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने 'अजीत पवार नॉट रीचेबल' की खबर पर सफाई देते हुए बेवजह बदनामी करने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पूरे महाराष्ट्र में लगातार दौरे हो रहे थे. भीड़ में ठीक से आराम नहीं मिल रहा था. गरमी और ठीक से नींद न आने के कारण पित्त की समस्या बढ़ गई और तबीयत बिगड़ गई.
उन्होंने कहा कि यही कारण था कि मैंने दौरा छोड़कर डॉक्टर की सलाह पर दवाई ली और जीजाई के पुणे स्थित आवास पर आराम कर रहा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अजित पवार ने कहा, "बिना किसी औचित्य के कोई किसी को कितना बदनाम कर सकता है, इसकी एक सीमा होती है. माना कि हम सार्वजनिक व्यक्ति हैं इसलिए मीडिया को हमारे बारे में रिपोर्ट करने का अधिकार है. लेकिन बिना किसी सत्यापन के गलत खबरें चलाना सही नहीं है.
अजित पवार ने मीडिया को सलाह दी कि वह सुनिश्चित करके ही खबरें चलाएं. उन्होंने कहा कि मीडिया में अपने बारे में खबरें देखकर वो व्यथित हैं.
यह भी पढ़ें -
-- कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को कोलार क्यों चाहिए?
-- Exclusive: "धारावी के विकास से मुंबई के चेहरे में सुधार आएगा" - NDTV से बोले शरद पवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं