विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

एम्फेटामाइन तस्करी मामले में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 9.20 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज

एनसीबी ने 95.501 किलो एम्फेटामाइन की बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एम्फेटामाइन तस्करी मामले में 9.20 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को फ्रीज किया गया है.

एम्फेटामाइन तस्करी मामले में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 9.20 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज
नई दिल्‍ली :

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक अहम कार्रवाई करते हुए एम्फेटामाइन ड्रग तस्करी केस में 9.20 करोड़ रुपये की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति फ्रीज कर दी है. इस कार्रवाई को SAFEMA और NDPS एक्ट के तहत सक्षम ऑथोरिटी ने मंजूरी दी है. फ्रीज की गई संपत्तियों में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के Jaypee Greens में एक लग्जरी अपार्टमेंट और कासना इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री परिसर शामिल है. ये संपत्तियां उस मुख्य आरोपी की हैं, जो अक्टूबर 2024 में हुए 95.501 किलो एम्फेटामाइन की बड़ी बरामदगी से जुड़ा है. जांच में सामने आया है कि ये संपत्तियां अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से मिली कमाई से खरीदी गई थीं.

सीक्रेट लैब, जेल वॉर्डन और मेक्सिकन कनेक्शन

यह ऑपरेशन NCB के ऑपरेशंस ब्रांच और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया था. टीम ने गौतम बुद्ध नगर के कासना इंडस्ट्रियल एरिया में एक सीक्रेट लैब का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की थी, जिसमें सॉलिड और लिक्विड दोनों फॉर्म शामिल थे.

Latest and Breaking News on NDTV

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी दिल्ली का एक बिजनेसमैन है, जो इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था. उसके साथ चार और आरोपी भी पकड़े गए हैं. इनमें तिहाड़ जेल का एक वार्डन और एक मेक्सिकन नागरिक भी शामिल है. सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. 

मेक्सिकन कार्टेल और क्रिप्टो का इस्तेमाल

NCB की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि इस गुप्त लैब को स्थापित करने के लिए फंडिंग मेक्सिको के कुख्यात ड्रग कार्टेल "Cartel Jalisco Nueva Generación (CJNG)" ने की थी. इस फंडिंग को पहले क्रिप्टोकरेंसी के जरिए दुबई भेजा गया, फिर वहां से दिल्ली में हवाला चैनल के जरिये तीन किस्तों में नकद में आरोपी तक पहुंचाया गया.

NCB की सख्ती और जनता से अपील

यह मामला NCB की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें सिर्फ ड्रग तस्करों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध कमाई को भी जड़ से खत्म करना शामिल है. NCB ने आम लोगों से अपील की है कि यदि आपको कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी हो तो तुरंत "मानस राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन" के टोल फ्री नंबर 1933 पर कॉल करें. आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.

NCB का साफ संदेश है कि ड्रग माफिया का अंत तय है, चाहे वे कितने भी ताकतवर क्यों न हों. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narcotics Control Bureau, Amphetamine Smuggling Case, Illegal Assets Freeze In Amphetamine Smuggling Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com