नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) ने क्रूज पर ड्रग्स पार्टी मामले (Mumbai Cruise Rave Party) मामले में अदालत में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) सहित सभी आरोपियों के लिए 11 अक्टूबर तक रिमांड मांग की है. आर्यन, अरबाज और मुनमुन की रिमांड पर बहस के दौरान ASG अनिल सिंह ने कहा कि चैट के जरिये पता चल रहा है कि इसमें इंटरनेशनल कार्टेल की मिलीभगत है. साजिश की परतें खोलने की जरूरत है. इनके पास से प्रतिबंधित पदार्थ मिले हैं, इनसे मिली जानकारी पर कुछ और गुरफ्तारी की गई है.
ASG ने कहा कि आरोपियों ने अपनी चैट में कई कोड नामों का इस्तेमाल किया है, हम उन्हें डीकोड करना चाहते है, इसलिए इसकी विस्तृत जांच की जरूरत है. सच जानने के लिए और पूछताछ की जरूरत है और उसके लिए हमें हिरासत चाहिए. हमने आज एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, इनका एक ग्रुप है. माना कि ये जमानती अपराध हैं लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले में कहा गया है कि एनडीपीएस के सभी अपराध जमानती नहीं हैं.उन्होंने कहा कि ये ग्रुप एक गिरोह की तरह काम कर रहा था. जब तक हम ग्राहकों की जांच नहीं करते, हम कैसे पता लगा पाएंगे कि सप्लायर कौन है और कौन पैसे से मदद कर रहा था ?
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आर्यन खान के लिए वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा, 'मेरे पास से (आर्यन के पास से) कोई जप्ती नही हुई है. मेरे दोस्त अरबाज मर्चेंट के पास से 6 ग्राम मिलने का दावा किया है, लेकिन ये भी एक छोटी मात्रा है. बाकी की बरामदगी हममें से किसी से नहीं हुई थी और किसी के साथ मेरा कोई कनेक्शन नहीं है. मामले में मुझे पूरी जब्ती के साथ जोड़ा नही जा सकता.अपने पूरे प्रवास में मैं कभी भी किसी भी नशीली दवाओं का उपयोग नही किया.दोस्तों के साथ ड्रग्स की चैट का मतलब ड्रग्स तस्करी में शामिल होना नही होता.' मानेशिन्दे ने कहा, 'कल 2 दिन की हिरासत मांगी गई थी और मैंने अपनी जमानत अर्जी दाखिल नहीं की क्योंकि आज जमानत पर बहस करने के अपने इरादे के बारे में मौखिक रूप से उल्लेख किया था और मैं एक दिन की हिरासत के लिए सहमत हो गया था. जब मैं विदेश में था, मेरे फोन में कुछ चैट थे, इससे ये कह रहे हैं कि मेरे संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय कार्टेल के साथ हैं. विदेश में रहने के दौरान दौरान मैंने नशीली दवाओं का कभी सेवन नही किया. मेरे रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसकी तस्वीरें अदालत को दी गई हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि मैं अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के संपर्क में था. एफआईआर में शामिल सभी धाराएं जमानती हैं.'
उन्होंने कहा, 'मेरी कस्टडी मांगने का एक आधार यह है कि उन्होंने अन्य आरोपियों से कुछ व्यावसायिक मात्रा जब्त की है लेकिन सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है कि किसी और से जब्ती किसी और की रिमांड के लिए आधार नहीं हो सकती है. मेरी रिमांड पर स्वतंत्र रूप से फैसला होना चाहिए. अगर उन्हें मेरे मोबाइल से कुछ चैट मिली हैं, तो वे ज्यादा से ज्यादा कह सकते हैं कि मेरा किसी से कनेक्शन था. कुछ व्हाट्सएप चैट हैं जो संकेत दे सकती हैं कि मेरी संलिप्तता है, लेकिन पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साफ कर दिया कि अगर कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है तो रिमांड की मांग नहीं की जा सकती है.'
इस वीडियो को भी देखें: ड्रग्स मामले में आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के घर पहुंचे सलमान
- - ये भी पढ़ें - -
* कोरोना से मौत होने पर परिवार को 50 हजार का मुआवजा, केंद्र की योजना पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
* यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा- किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले कामयाब नहीं होंगे
* यूपी में मंत्रियों के दौरे के दौरान हिंसा में मारे गए 8 लोगों में से 4 किसान: प्रमुख 10 बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं