विज्ञापन
This Article is From May 29, 2018

नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मार हत्या की

लातेहार जिले के किता गांव में कथित तौर पर कुछ नक्सलियों ने सड़क निर्माण कंपनी के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी.

नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मार हत्या की
फाइल फोटो
लातेहार (झारखंड): लातेहार जिले के किता गांव में कथित तौर पर कुछ नक्सलियों ने सड़क निर्माण कंपनी के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान ‘मुंशी’ संजय साव के तौर पर हुई है जो किता गांव का निवासी था. 

उन्होंने बताया कि साव सोमवार को सड़क निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए कुछ शरारती तत्वों ने उनपर गोलियां चला दी. पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद साव निर्माणाधीन शौचालय के अंदर छिप गए लेकिन नक्सलियों ने फिर उनपर गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि पीड़ित को पांच गोलियां लगी जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा. तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि नक्सलियों ने वसूली के लिए यह हत्या की. 

पीड़ित की कंपनी ब्राह्मणी से सोंस के बीच सड़क निर्माण के काम में जुटी है जिसकी लागत करीब 3.98 करोड़ रुपए है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxalites, Shot Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com