विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला बोले: चीन-पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते

पहले हमारी जंग अंग्रेज़ों से थी, अब अपनों से ही जंग है.

Also Read in
नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला बोले: चीन-पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते
नेशनल कॉनफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला.
  • हमें ख़तरा अंदर बैठे चोर से है जो हमारा बेड़ा गर्क कर रहा है.
  • पहले हमारी जंग अंग्रेज़ों से थी, अब अपनों से ही जंग है.
  • किसी का नाम लिये बिना अब्दुल्ला ने कहा.
नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ़्रेंस के मुखिया फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमें चीन और पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. हमें ख़तरा अंदर बैठे चोर से है जो हमारा बेड़ा गर्क कर रहा है. पहले हमारी जंग अंग्रेज़ों से थी, अब अपनों से ही जंग है. किसी का नाम लिये बिना नेशनल कांफ्रेंस नेता एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सवाल किया कि क्या केन्द्र कश्मीर घाटी में एकता के लिए माहौल तैयार कर रहा है. उन्होंने कहा कि कथनी और करनी में मेल होना चाहिए.

उन्होंने जदयू के असंतुष्ट नेता शरद यादव द्वारा यहां आयोजित साझी विरासत कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत चीन एवं पाकिस्तान का सामना कर सकता है किन्तु दुर्भाग्य है कि आज खतरा बाहर से नहीं अंदर से है. देश के भीतर ही कोई सब कुछ बिगाड़ने पर लगा हुआ है.’’ कश्मीर एवं कश्मीरियों की चर्चा करते हुए उन्होंने बिना किसी का नाम लिये हुए कहा कि लोग उनकी राष्ट्रीयता पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : फारूक अब्दुल्ला ने पहले पत्थरबाजों को पीडीपी प्रायोजित कहा, अब राष्ट्रवादी : महबूबा मुफ्ती

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी राष्ट्रीयता पूछने वाले वह कौन हैं. हम कश्मीरियों ने विभाजन के समय पाकिस्तान की जगह भारत को चुना क्योंकि भारत में समानता की गारंटी दी गयी और मैं गर्व से कहा सकता हूं कि मैं एक भारतीय मुस्लिम हूं.’’ फारूक ने कहा, ‘‘वे एकता (लोगों से जुड़ने) की बात कर रहे हैं किन्तु क्या वे जोड़ने के लिए माहौल तैयार करना चाहते हैं. वे बात बहुत करते हैं किन्तु कामों में दिखाई नहीं पड़ता.’’ उनकी इस टिप्पणी से पहले स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि कश्मीर समस्या का हल गोली या गाली नहीं बल्कि कश्मीरियों को गले लगाने से हो सकता है.
VIDEO : फारुक अब्दुल्ला के बयान जब हुआ विवाद

क्षेत्र की स्थिति को लेकर दुख एवं पीड़ा व्यक्त करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने कहा, ‘‘हम वफादार हैं किन्तु पीड़ादायक बात है कि वे बड़े दिल के नहीं हैं.’’ उन्होंने कहा कि सर्वदलीय शिष्टमंडल कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए वहां आया था और उसने अपनी रिपोर्ट भी दी थी किन्तु उस पर अभी तक कुछ नहीं हुआ. (इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farooq Abdullah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com