तीन कृषि विधेयकों (Farm Reform Bills) को लेकर किसानों का विरोध जारी है. कई राज्यों के किसान इन बिलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच आज (रविवार) इनमें दो विधेयकों को राज्यसभा (Rajya Sabha) में पेश किया गया. राज्य में विधेयक ध्वनि मत से पास हो गया है. इस दौरान, विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन में जमकर हंगामा किया. यही नहीं उपसभापति का माइक छीनने की भी कोशिश की गई. सांसद सदन के वेल तक आए गए. विपक्ष ने कहा कि सरकार किसान बिल को लेकर जल्दबाजी दिखा रही है. आंकड़ों के आधार पर केंद्र सरकार को इन विधेयकों को पास कराने के लिए 122 सांसदों का साथ चाहिए था. BJP और NDA के सहयोगी दलों को मिलाकर (शिरोमणि अकाली दल इसमें शामिल नहीं है) यह संख्या 105 हो रही थी. लोकसभा में पारित होने के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कोटे से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने इस्तीफा दे दिया था.
Parliament Monsoon Session Updates: