- मायावती ने विपक्षी सांसदों को दी संविधान और लोकतंत्र के मर्यादा का दुहाई
- किसान बिल पारित कराने के दौरान राज्यसभा में हुए हंगामे पर जताई नाराजगी
- विपक्ष के आठ सांसदों को राज्यसभा के सभापति ने कर दिया है निलंबित
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने पिछले दिनों किसान बिल (Farmers Bills) पारित होने के दौरान संसद खासकर राज्यसभा में विपक्षी नेताओं के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर मायावती ने ट्वीट किया, "वैसे तो संसद लोकतंत्र का मन्दिर ही कहलाता है फिर भी इसकी मर्यादा अनेकों बार तार-तार हुई है. वर्तमान संसद सत्र के दौरान भी सदन में सरकार की कार्यशैली व विपक्ष का जो व्यवहार देखने को मिला है वह संसद की मर्यादा, संविधान की गरिमा व लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला...अति-दुःखद."
वैसे तो संसद लोकतंत्र का मन्दिर ही कहलाता है फिर भी इसकी मर्यादा अनेकों बार तार-तार हुई है। वर्तमान संसद सत्र के दौरान भी सदन में सरकार की कार्यशैली व विपक्ष का जो व्यवहार देखने को मिला है वह संसद की मर्यादा, संविधान की गरिमा व लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। अति-दुःखद।
— Mayawati (@Mayawati) September 23, 2020
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रविवार (20 सितंबर) को राज्यसभा में किसान बिल पारित कराने के दौरान विपक्षी सांसदों ने काफी शोर-शराबा और हंगामा किया था. टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने तो उप सभापति के आसान के पास जाकर रूल बुक तक फाड़ दी थी. उप सभापति ने सदन में हंगामे के बीच ध्वनिमत से दो किसान बिल पारित करा दिए थे.
मायावती ने BJP सरकार पर ब्राह्मण, दलित और मुसलमानों के उत्पीड़न का लगाया आरोप
बाद में राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार (21 सितंबर) को टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन समेत आठ विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया था. इसके खिलाफ सांसदों ने संसद परिसर में रातभर धरना दिया था. भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था, जब सांसदों ने संसद परिसर में ही रातभर रहकर धरना दिया हो.
मंगलवार (22 सितंबर) की सुबह राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश खुद चाय लेकर उन सांसदों के पास पहुंचे थे जो संसद परिसर में धरना दे रहे थे. हालांकि, कुछ सांसदों ने उनकी चीय पीने से मना कर दिया था. पीएम मोदी ने हरिवंश के इस कदम की तारीफ की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं