विज्ञापन

क्या उग्रवादियों के निशाने पर दिल्ली? मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन KCP का मास्टरमाइंड हाओबिजम दिलीप सिंह दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद बड़ मात्रा में बंदूकें और गोला-बारूद बरामद हुआ है. इस गिरफ्तारी के बाद सवाल उठ रहा है, क्‍या दिल्‍ली उग्रवादियों के निशाने पर है?

क्या उग्रवादियों के निशाने पर दिल्ली? मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार
नई दिल्‍ली:

दिल्ली से मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के एक बड़े कमांडर और मास्‍टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट मोड में आ गई हैं. गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान हाओबिजम दिलीप सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था, लेकिन पकड़ में नजर आ रहा था. सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली में एक सीक्रेट मीटिंग करने आया था.

भारी मात्रा में बंदूकें, गोला-बारूद बरामद 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के ज्‍वॉइंट ऑपरेशन के बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी. जांच एजेंसियों का दावा है कि पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर मणिपुर के काकचिंग इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई, जहां भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए. सुरक्षाबलों ने मौके से एक AK-56 राइफल, एक अमोग राइफल, एक एआई राइफल और एक एम4 राइफल बरामद की. इसके अलावा इंसास , एके, एसएलआर, एम4 और एलएमजी की कई खाली मैगजीन भी मिली हैं. बरामदगी के दौरान 51 HE बम, दो पैरा बम, 11 डेटोनेटर और चार लेथोड शेल भी जब्त किए गए. बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिनमें Amogh, INSAS, AK, .303 और SLR राइफलों के करीब दो हजार राउंड शामिल बताए जा रहे हैं.

गिरफ्तार उग्रवादी पर UAPA के 12 से ज्‍यादा मामले दर्ज
 

सुरक्षाबलों को मौके से अलग-अलग रंगों के बैग, तिरपाल, प्लास्टिक बैग और एक मोबाइल फोन भी मिला. मोबाइल में एयरटेल और जियो के सिम कार्ड लगे हुए थे. एजेंसियां अब फोन के डेटा, कॉल रिकॉर्ड और नेटवर्क कनेक्शन की जांच कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार उग्रवादी पर 12 से ज्यादा UAPA के मामले दर्ज हैं. जांच एजेंसियों को आशंका है कि संगठन देश में और खासकर मणिपुर में बड़ी हिंसक साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया. 

क्‍या दिल्‍ली में कोई नेटवर्क सक्रिय?

हाओबिजम दिलीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल अब यह उठ रहा है कि आखिर KCP का इतना बड़ा कमांडर दिल्ली क्यों आया था? क्या राजधानी में कोई नेटवर्क सक्रिय था? क्या दिल्ली संभावित टारगेट थी? केंद्रीय एजेंसियां इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही हैं. 

नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली जैसे संवेदनशील शहर में किसी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के शीर्ष सदस्य की मौजूदगी को हल्के में नहीं लिया जा सकता. फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और क्या देश के दूसरे हिस्सों में भी इनके मॉड्यूल सक्रिय हैं.

ये भी पढ़ें:- मणिपुर में NH-2 पर नाकाबंदी में फंसे 2000 ट्रक, तनाव के बीच सीएम ने की लोगों से शांति की अपील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manipur Militant Arrest, Manipur Militant Arrest In Delhi, KCP Mastermind Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com