देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन (Manmohan Singh Death) से पूरे देश में शोक की लहर है. पूरा देश उस दिन को एक बार फिर से याद कर रहा है जब विदेशी धरती पर कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी वजह से हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था. मनमोहन सिंह की शख्सियत ही कुछ ऐसी थी कि हर कोई उनका कायल था. वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक महान अर्थशास्त्री भी थे. देश उस पल को कभी भुला नहीं सकता जब अमेरिका की संसद में उनको खास सम्मान दिया गया था. देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह जब अमेरिका दौरे पर पहुंचे तो वहां की संसद में पहुंचने पर उनको स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया था. संसद में मौजूद हर शख्स खड़ा होकर उनका अभिनंदन कर रहा था और अमेरिकी संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी थी. वह पहल हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व से भरा था.
ये भी पढ़ें-क्या हुआ था उस दिन, कैसे सोनिया गांधी ने अचानक मनमोहन सिंह को PM बनाया, जानिए पूरा किस्सा | Live Update
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनमोहन सिंह के कायल को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी थे. साल 2010 में टोरंटो में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान बराक ओबामा ने उनकी जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि जब मनमोहन सिंह बोलते हैं तो लोग उनको सुनते हैं क्यों कि आर्थिक मुद्दों की उनको गहरी जानकारी है. 27 सितंबर 2013 को जब मनमोहन सिंह और बराक ओबामा की मुलाकात हुई थी तब भी तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनकी जमकर तारीफ की थी.
Video : Manmohan Singh Death: Punjab के एक गांव में पैदा होने से लेकर India के Prime Minister बनने तक का सफर
US संसद में मनमोहन सिंह को मिला था खास सम्मान
उस दौरान अमेरिकी संसद में मौजूद हर एक नेता ने मनमोहन सिंह से हाथ मिलाया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पूरे संसद में सिर्फ तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही थी. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी संसद को संबोधित भी किया था. उनके निधन के बाद पूरा देश उस पल को एक बार फिर से याद कर रहा है और विदेशी धरती पर अपने तत्कालीन पीएम को मिले उस सम्मान पर एक बार फिर से गर्व महसूस कर रहा है.
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया. दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. इसके साथ ही आज होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं