दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को मणिपुर हिंसा पर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ. बीजेपी के एक विधायक ने विवाद पैदा करने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि 'मणिपुर कोई लिए मायने नहीं रखता.' करावल नगर से बीजेपी के विधायक मोहन सिंह बिष्ट के इस बयान पर डिप्टी स्पीकर ने आपत्ति जताई. इसके बाद दिल्ली विधानसभा में हंगामा हो गया. इस दौरान चार बीजेपी विधायकों को मार्शल बाहर लेकर गए.
आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने पूर्वोत्तर राज्य में तीन मई से जारी हिंसा पर अल्पकालिक चर्चा शुरू की थी. बीजेपी विधायक इसके विरोध में खड़े हो गए और तर्क दिया कि सदन में केवल दिल्ली से संबंधित मुद्दों पर ही चर्चा होनी चाहिए.
दिल्ली विधानसभा में केवल दिल्ली के मुद्दों पर हो चर्चा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीजेपी के विधायकों का कहना था कि दिल्ली विधानसभा में केवल दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा की जाए. इस बात पर डिप्टी स्पीकर ने उनसे कहा कि सुबह से दिल्ली के मुद्दों पर ही तो चर्चा हो रही है लेकिन क्या विपक्ष गंभीरता से चर्चा में शामिल हो रहा है? इसी दौरान बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट यह कहते हुए सुने गए कि 'मणिपुर कोई मायने नहीं रखता.'
डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला ने विधायकों से उनके विरोध पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "क्या उन्हें लगता है कि मणिपुर विधानसभा में चर्चा का मुद्दा नहीं है? यूपी विधानसभा में भी मणिपुर मुद्दे पर चर्चा हुई."
बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मणिपुर मुद्दे से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि राज्य की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता. उपसभापति ने जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली से संबंधित मुद्दों पर सुबह से चर्चा हो रही है, लेकिन क्या विपक्ष "चर्चा में गंभीरता से भाग ले रहा है?"
'आप' विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए
विधायकों ने नरमी बरतने से इनकार कर दिया. पाठक ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहती है. पाठक के नेतृत्व में 'आप' विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए. इसके बाद बीजेपी के विधायक अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, अजय महावर और ओपी शर्मा को मार्शलों ने सदन से बाहर कर दिया.
दिल्ली के मुद्दों को दबाना चाहती है सरकार : मोहन सिंह बिष्ट
मणिपुर पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने एनडीटीवी से कहा कि, ''मणिपुर हमारा अभिन्न अंग जरूर है लेकिन इस पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा हो चुकी है. दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के मुद्दों पर बहस होनी चाहिए. आप मणिपुर का मुद्दा उठाकर दिल्ली के मुद्दों को दबाना चाहते हो इसलिए मैंने कहा कि वह राज्य का मुद्दा नहीं है. मणिपुर केंद्र का विषय है और हम पूरी तरह उसके साथ हैं और उसमें कार्रवाई हो रही है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं