मणिपुर में सुरक्षाबलों ने हिंसा से प्रभावित इलाकों में गश्त के दौरान वहां से विस्फोटकों के अलावा आईईडी से विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले ‘रिमोट इनिशिएशन मैकेनिज्म' को बरामद किया है. सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सेना ने बताया कि असम राइफल्स ने राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर विभिन्न संगठनों द्वारा लगाए गए अवरोधों को हटाते हुए आवश्यक सामान लेकर इंफाल जा रहे ट्रकों के काफिले को सुरक्षा प्रदान की.
सेना की स्पीयर कोर ने कहा, ‘इंफाल पूर्व जिले की तलहटी में भारतीय सेना के गश्ती दल ने बुधवार को बुंगबल खुल्लेन गांव में विस्फोटक और आईईडी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘रिमोट इनिशिएशन मैकेनिज्म' को बरामद किया. उन्होंने बताया कि मौके से तीन किलोग्राम टीएनटी, 15 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, चार सर्किट और रिमोट फायरिंग डिवाइस भी मिले हैं.‘
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
सुरक्षाबलों ने कहा कि त्वरित कार्रवाई से बड़ा खतरा टल गया.
इस बीच, इंफाल घाटी में चावल, चीनी और दाल जैसी आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है.
गौरतलब है कि मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में तीन मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च‘ के आयोजन के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें शुरू हो गई थी तथा सड़कें अवरुद्ध होने और भय के कारण ट्रांसपोर्टरों ने आवाजाही बंद कर दी थी.
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बल सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर वाहनों की आवाजाही की शुरुआत होना मणिपुर में सामान्य स्थिति की दिशा में एक और कदम है.
मणिपुर में हुए इस जातीय संघर्ष में 70 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और पूर्वाेत्तर राज्य में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए लगभग 10,000 सैन्य और अर्ध-सैन्य कर्मियों को तैनात करना पड़ा.
ये भी पढ़ें:
* मणिपुर हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर की सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार
* अमित शाह ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश : सूत्र
* मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने दिल्ली में अमित शाह, जे पी नड्डा से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं