पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित आरजी कार मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की रहस्यमय तरीके से मौत के बाद पूरे देश में हलचल मच गई. मौत की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. पीड़िता के परिजनों के अलावा प्रदेश भर के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की है. इस पर राज्य सरकार ने कहा है कि हम किसी तरह की जांच के लिए तैयार हैं.
मौत की जांच फास्ट ट्रैक में हो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेगी. बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की सुनवाई 'फास्ट ट्रैक' अदालत में हो.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या है पूरा मामला?
महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता स्थित एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था. प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन उचित है.उन्होंने एक बांग्ला समाचार चैनल पर कहा, 'मैं कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन करती हूं.'
हमें कोई आपत्ति नहीं है
बनर्जी ने कहा कि यदि मांग की जाती है तो पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सहित किसी भी एजेंसी से मामले की जांच कराने पर कोई आपत्ति नहीं है. इस घटना को वीभत्स और घृणित बताते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी अस्पतालों के कनिष्ठ चिकित्सकों से विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आग्रह किया. बनर्जी ने कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने परिवार में किसी को खो दिया है.'
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों पर किसी भी हमले को रोकने के लिए हर अस्पताल में पुलिस शिविर स्थापित किए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षकों/प्राचार्यों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने अस्पतालों में आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करें. बनर्जी ने कहा, 'हम यह भी जांच करेंगे कि क्या उनकी ओर से कोई लापरवाही तो नहीं हुई थी.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं