विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2023

VIDEO: मुंबई फिल्म सिटी में इस सीरियल के सेट पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई फिल्म सिटी में शुक्रवार दोपहर टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर भीषण आग लग गई. उन्होंने बताया कि जिस स्टूडियो में सीरियल की शूटिंग हो रही थी, उसके 2000 वर्ग फुट क्षेत्र में ग्राउंड फ्लोर पर शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई.

आग स्टूडियो के ग्राउंड फ्लोर में लगी.
मुंबई:

मुंबई फिल्म सिटी में टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार' के सेट पर भीषण आग लग गई है. गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी से मिल रही जानकारी के अनुसार, इस सेट पर लगी आग आसपास के कई और सेट्स पर फैलती जा रही है. अब तक आग की ‘तेरी मेरी दूरियां' और ‘अजूनी' धारावाहिक के सेटों तक पहुंच चुकी हैं. तीनों धारावाहिकों के सेटों पर करीब हजार लोग घटना के वक्त काम कर रहे थे. अभी तक आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है.

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई फिल्म सिटी में शुक्रवार दोपहर टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर भीषण आग लग गई. उन्होंने बताया कि जिस स्टूडियो में सीरियल की शूटिंग हो रही थी, उसके 2000 वर्ग फुट क्षेत्र में ग्राउंड फ्लोर पर शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर आग लगते ही अफरातफरी मच गई. इस आग में सीरियल के सेट का काफी सामान जलकर खाक हो गया है. बीएमसी अधिकारी ने कहा कि कम से कम 12 फायर टेंडर, 1 पानी का टैंकर, 3 ऑटोमेटेड टर्न-टेबल (एडब्ल्यूटीटी), एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं. फायर ब्रिगेड ने आग को लेवल-3 और लेवल-4 के बीच में रखा है, जो सबसे गंभीर कैटेगरी का है.

ये भी पढ़ें:-

बेंगलुरु: बस में लगी आग, अंदर सो रहे कंडक्टर की जलकर मौत

"शहर धुआं-धुआं" : कोच्चि के वेस्ट प्लांट में 7 दिन पहले लगी आग को बुझाने NAVY को आना पड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Fire, FIRE BRIGADE, BMC, RESCUE OPERATION
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com