महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री और कांग्रेस नेता नितिन राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं, धर्मों और संस्कृतियों का देश है, देश को एकजुट रखना हमारी जिम्मेदारी है. यह वास्तव में दुखद है कि लोग धर्म के बारे में इस तरह के बयान दे रहे हैं. यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है.
राउत की टिप्पणी ठाकरे के पिछले हफ्ते मस्जिद के लाउडस्पीकरों को हटाने के आह्वान के बाद आई है. मनसे नेता राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को सख्त चेतावनी भी दी थी कि अगर मस्जिदें अजान के लिए लाउडस्पीकर नहीं हटाती हैं तो मस्जिद के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे की चेतावनी के बाद मनसे के मुस्लिम पदाधिकारी ने पार्टी छोड़ी
मनसे नेता के बयान पर शिवसेना ने भी जमकर निशाना साधा था. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में देश का कानून है और गृह मंत्री कानून के मुताबिक सब कुछ करेंगे. राउत ने कहा कि राज ठाकरे कल मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों को हटाने की बात कर रहे थे. पहले देखें कि सभी भाजपा शासित राज्यों में अज़ान बंद कर दी गई है, मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं. यह महाराष्ट्र है, जहां देश के कानून का पालन किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं