कुमार सानू बॉलीवुड के वो जाने माने सिंगर हैं, जिन्होंने 90 के दशक में फैंस के दिलों पर अपनी आवाज से राज किया. उन्होंने मेरा दिल भी कितना पागल है, सोचेंगे तुम्हें प्यार, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना, तुझे देखा तो ये जाना सनम और कोरे कोरे सपने मेरे जैसे सुपरहिट गाने गाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुमार सानू ने भोजपुरी में भी गाने गाए हैं. इन्हीं में से एक भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का गाना है, जिसमें माई की ममता और बाबुल के प्यार को दर्शाया गया है. इस गाने के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं. लेकिन यूट्यूब पर यह गाना काफी पॉपुलर है.
कुमार सानू का भोजपुरी गीत
कुमार सानू के जिस भोजपुरी गीत की बात कर रहे हैं वह भोजपुरी फिल्म "दुल्हा अलबेला" का गाना "माई के ममता बाबुल के प्यार" है, जिसे उन्होंने उआवाज दी थी. यह गीत एक बेटी के जीवन के सबसे भावुक पल यानी उसकी विदाई को दिखाता है. गीत की शुरुआत एक ऐसे माहौल से होती है जहां शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं और अब बेटी को अपने मायके से विदा होना है. घर में खुशियों का माहौल और बिछड़ने का दर्द भी दिखाया गया है. बेटी अपने माता-पिता, भाई-बहनों और घर के आंगन को छोड़कर एक नई दुनिया की ओर बढ़ती हुई दिखती है.
ये भी पढ़ें- सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत, पवन सिंह और खुशबू सिंह के साथ बनाई जोड़ी, 2024 में छठ में खूब हुआ पॉपुलर
भोजपुरी के गीत के बोल
माई के ममता बाबुल के प्यार माई के ममता
बाबुल के प्यार तोह पे लुटाई भाई तोहार
माई के ममता बाबुल के प्यार तोह पे लुटाई इ भाई तोहार
अंखियां में आंसू कबू ना आई अंखियां में
आंसू कबहु ना आई इतना दी अब जिंदगी में
दुलार माई के ममता बाबुल के प्यार
तो पे लुटाई भाई तोहार
अंगा के चलाई डगरिया
साथ खेलब हो कन्हैया पुतरिया
अंगूरी धाके चला डगरिया
साथे खेलब हो कन्हैया पुतरिया
भोजपुरी गीत का मतलब
इस गीत के बोल बताते हैं कि एक बेटी के लिए उसकी मां की ममता और पिता का प्यार दुनिया की सबसे बड़ी पूंजी होती है. मां ने उसे बचपन से प्यार, दुलार और संस्कार दिए, जबकि पिता ने हर कदम पर उसका सहारा बनकर उसे आगे बढ़ाया. लेकिन समाज की परंपराओं के अनुसार एक दिन उसे अपना घर छोड़कर ससुराल जाना पड़ता है. गाने में केवल एक बेटी की विदाई की कहानी नहीं. बल्कि माता-पिता और संतान के अटूट रिश्ते की भी याद दिलाता है कि कैसे माता-पिता अपनी बेटी को प्यार से पालते हैं और उसके हर सपने को पूरा करने की कोशिश करते हैं. फिर एक दिन भारी मन से उसे नए जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदा कर देते हैं.
माई के ममता बाबुल के प्यार के बारे में
माई के ममता बाबुल के प्यार गीत 2011 में आया था, जिसके बोल श्याम देहाती ने लिखे थे. जबकि म्यूजिक डायरेक्टर राजेश और रजनीश ने कंपोज किया था. वहीं कुमार सानू और खुशबू जैन ने गाया था. जबकि मोनालिसा पर फिल्माया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं